Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नायरा ने पेट्रोल-डीजल में दिया बड़ा झटका

पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा

सटीक संवाद। दुनिया भर में ईरान–इज़राइल–अमेरिका तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा और इसका “विज़िट” अब भारत के आम उपभोक्ता की जेब तक पहुंच गया है। देश की बड़ी प्राइवेट फ्यूल कंपनी नायरा एनर्जी ने हाल ही में पेट्रोल को ₹5.30 प्रति लीटर और डीजल को ₹3 प्रति लीटर तक महंगा कर दिया है, जिससे आम आदमी के लिए फ्यूल और महंगा हो गया है। हालांकि अलग‑अलग राज्यों के वैट और टैक्स के कारण असली बढ़ोतरी थोड़ी ज्यादा या कम दिख सकती है। 

पेट्रोल पंप पर क्यों लग रही है भीड़?
देश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लाइनें लगने लगी हैं, क्योंकि लोग फ्यूल की कमी की आशंका में गाड़ियों को फुल टैंक करवा रहे हैं। EMPLOY एलपीजी सिलेंडर की कमी और कीमतों में उछाल की खबरों ने भी इस डर को बढ़ा दिया है। 

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स कहते हैं कि फिलहाल सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं है, लेकिन ग्लोबल तनाव के कारण दबाव जरूर बढ़ा हुआ है। सरकार ने लोगों से पैनिक बायिंग से बचने और पेट्रोल‑डीजल स्टॉक करने से मना किया है, लेकिन संशय अभी भी बना हुआ है। 

35 दिन बंद होगी बड़ी रिफाइनरी: MP और देशभर पर क्या असर?
नायरा एनर्जी ने अपनी गुजरात की वाडिनार रिफाइनरी को लगभग 35 दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया है, जो देश की दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनरी मानी जाती है और लगभग 20 मिलियन टन प्रति वर्ष की रिफाइनिंग क्षमता रखती है। 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस शटडाउन से देश की कुल रिफाइनिंग क्षमता का लगभग 8% हिस्सा कुछ समय तक ऑफलाइन हो जाएगा, जिससे घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ सकता है। 
इस रिफाइनरी का बड़ा हिस्सा सिर्फ नायरा के नेटवर्क में ही नहीं, बल्कि सरकारी कंपनियों को भी फ्यूल सप्लाई देता है, इसलिए इसका असर लगभग 7,000 पेट्रोल पंपों तक पहुंच सकता है। 

ईरान–अमेरिका तनाव क्यों है असली डर
मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान‑इज़राइल‑अमेरिका तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। इसके साथ‑साथ LPG और प्राकृतिक गैस के आयात में कमी देखी जा रही है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव और बढ़ रहा है।ऐसे में नायरा जैसी बड़ी रिफाइनरी का शटडाउन और ग्लोबल तनाव की वजह से भारत में पेट्रोल‑डीजल की आपूर्ति और दामों पर दोहरा दबाव पड़ सकता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ