बरठी गांव में लगी हाई मास्ट लाइट,अंधेरे रास्ते पर हो गई रोशनी

आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक, ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख की सराहना की 

चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र के बरठी गांव में ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने ग्रामीणों की मांग पर सोमवार को हाई मास्ट लाइट लगवाई, जिससे अंधेरे रास्ते पर अब रोशनी हो गई है। इससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका कम हो जाएगी। स्थानीय निवासी सोनू पटेल, निरंजन कुमार, प्रदीप कुमार, अभय कुमार और हरिहर ने पंचायत से लगी इस लाइट की सराहना की।


बरठी गांव में लंबे समय से अंधेरे के कारण सड़क पर एक्सीडेंट की समस्या थी। ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीणों की मांग मानकर हाई मास्ट लाइट स्थापित कराई। इससे रास्ता सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि लाइट लगने से काफी राहत मिली है। पहले अंधेरे में आने-जाने में खतरा रहता था। अब अपराध और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा