Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चांद की चांदनी से जगमगाई ईद, देश भर में गूंजा एकता का संदेश

पुलिस ने मस्जिदों, ईदगाहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी।

ईद-उल-फितर। रमजान के पवित्र मास का समापन होते ही शनिवार को चांद के दीदार पर देश भर में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम भाईचारे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, जबकि हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश गूंजा। नए कपड़ों, गले मिलन और रसीली सेवईयों की मस्ती ने पूरे देश को रंगीन कर दिया।

इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के शव्वाल महीने की पहली तारीख पर चांद दिखते ही 30 रोजों का समापन हुआ। फितरा देकर गरीबों का हक अदा करना इस पर्व का प्रमुख संदेश रहा। देश के सभी प्रमुख मस्जिदों व ईदगाहों पर सुबह नमाज अदा की गई।

एकता का पैगाम, सेवईयों की महक
नमाज के बाद अमीर-गरीब एक होकर गले लगे। भाईचारे का संदेश देते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। घर-घर स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू फैली, जिसमें रसीली सेवईयां सबकी पसंदीदा रहीं। पुलिस ने मस्जिदों, ईदगाहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी। अलग- अलग शहरों में नमाज का समय निर्धारित था।

शांति व्यवस्था दुरुस्त
ईद पर शांति सुनिश्चित करने को पुलिस प्रशासन सभी प्रमुख स्थलों पर मुस्तैद रहा। राज्य के सभी जनपदों के एसपी व जिलाधिकारी ने भी निर्देश दिए थे। कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। ईद का यह पर्व सामाजिक समानता, भाईचारा और एकता का प्रतीक बनकर चली गई। देश की गलियां खुशी से गूंज उठीं।

भारत के प्रमुख शहरों में ईद-उल-फितर  की नमाज़ शनिवार की सुबह सूर्योदय के बाद अदा की गई। समय शहरों के सूर्योदय और स्थानीय समितियों के अनुसार अलग-अलग रहा, आमतौर पर 6 से 7 बजे के बीच।

प्रमुख शहरों के नमाज समय 
दिल्ली सुबह 6:15 AM, मुंबई 6:25AM, लखनऊ 6:05AM, कोलकाता 6: 55AM, चेन्नई 6:15AM, हैदराबाद 6:20AM, वाराणसी 5:58AM, बेंगलुरु 6:10AM नमाज अदा की गई।

भारत के प्रमुख शहरों में ईद-उल-फितर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई ताकि शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित हो। पुलिस ने मस्जिदों, ईदगाहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी।सभी जगहों पर सोशल मीडिया पर अफवाह रोकने और शांति अपील पर जोर रहा। वर्तमान समय 10: 00बजे तक कोई बड़ी घटना नहीं रही।

दिल्ली।15,000+ पुलिसकर्मी, ड्रोन, CCTV, AI निगरानी; जामा मस्जिद व संवेदनशील इलाकों पर फोकस। 
लखनऊ। ड्रोन से निगरानी (टीले वाली मस्जिद, ऐशबाग ईदगाह), शहर को जोन में बांटा; 94 ईदगाहों पर तैनाती। 
नोएडा। ईदगाह-मस्जिदों का जायजा, मिश्रित इलाकों में अतिरिक्त बल। 
मेरठ। 1500 पुलिसकर्मी, PAC, क्विक रिस्पॉन्स टीम; सड़क पर नमाज़ पर कार्रवाई। 
पटना। गांधी मैदान पर विशेष व्यवस्था, सोशल मीडिया निगरानी, हेल्पलाइन जारी। 
द्वारका। 100+ चौकियां, पैदल गश्त, फ्लैग मार्च; उत्तम नगर में अतिरिक्त बल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ