चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र में बुधवार को एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है, जहां लगभग 70वर्षीय वृद्ध बिना बिजली के बिल आने से काफी परेशान दिखा। बताया कि इसको लिए ऑफिसों का चक्कर लगाते लगाते थक हार गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
शिवपुर पपौरा गांव निवासी रामकेवल राम ने बताया कि 26 अप्रैल 2023 को बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा
उनके घर पर मीटर लगाया गया और उनकी पत्नी चमेली देवी के नाम से बिजली कनेक्शन की रसीद दे दी गई।
कर्मचारियों द्वारा बताया कि उनके नाम से बिजली कनेक्शन हो गया है, अब जल्द ही पोल लगाकर कनेक्शन कर दिया जाएगा। किन्तु अभी तक न तो पोल गाड़ा गया है और न ही कहीं से तार जोड़कर सप्लाई दी गई है और और लगभग 10 हजार रुपए की बिल थमा दी गई है।
किसान नेता पिंटू पाल के द्वारा धरना स्थल पर पहुंचे नवागत एक्सईएन नरेश कुमार को उपरोक्त सहित अन्य कई शिकायती पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की गई, जिसपर एक्सईएन ने जल्द ही जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
0 टिप्पणियाँ