जीते, प्रदेश पहचान पर विद्यालय प्रबंधन गदगद
चंदौली। उत्तर प्रदेश के अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर संकुल डाभा सेमर में 9-11 मार्च को आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की ओर से जनपद के सकलडीहा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय रैपुरा के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो के विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।बालक-बालिका वर्ग में कुल 2 स्वर्ण, 1 रजत और 13 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय,विकासखंड और जिले का मान बढ़ाया।
बालक वर्ग में पदक विजेता: आलोक कनौजिया (41 किलो) कांस्य, राजन (38-40 किलो) स्वर्ण, रतन पाल (35-38 किलो) कांस्य, अंकित (32-35 किलो) स्वर्ण, रजनीश कुशवाहा (29-32 किलो) कांस्य, पियूष यादव (27-29 किलो) कांस्य, रीतेश (18-21 किलो) कांस्य।
बालिका वर्ग में पदक विजेता: रोशनी (41+ किलो): रजत, राजलक्ष्मी (35-38 किलो): कांस्य, आचल (29-32 किलो): कांस्य, अन्नू (24-26 किलो): कांस्य, सृष्टि यादव (20-22 किलो): कांस्य जीते ।प्रतियोगिता का उद्घाटन बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने किया।
प्रदेश स्तरीय चयन के लिए डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे, सुधीर सिंह, नारद यादव, सुधाकर सिंह, सत्यप्रकाश, दिलीप कुमार, मनोज कुमार पांडेय (व्यायाम शिक्षक), सुषमा यादव, पुष्पा राय, देव कुमार आनंद और चंद शेखर यादव टीम के साथ रहे। विद्यालय की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय नागरिकों और विद्यालय प्रबंधन गदगद हो गया है।
0 टिप्पणियाँ