दहशत का पर्याय बने दो कुख्यात गुंडे जिला बदर

चंदौली डीएम-एसपी ने खदेड़ा, दिखने पर बरसेंगी लाठियां

चंदौली में गुंडों की कमर तोड़ने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कमर कस ली है। विशेष अभियान में दो कुख्यात गुंडों को 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया। अब ये सरहद पार करते दिखे, तो पुलिस की लाठियां बरसेंगी।

बलुआ का आदतन एवं पेशेवर गुंडा राधेश्याम राजभर की लंबी क्राइम लिस्ट: क्षेत्र के कांधी गांव निवासी राधेश्याम राजभर पुत्र स्व. मूरत राय (55) का नाम पुलिस रिकॉर्ड्स में गुंडा एक्ट से जुड़ा है। जो मारपीट, धमकी, दंगा भड़काना जैसे कुकृत्यों से इलाके में दहशत का राज कायम किया था।

शहाबगंज का लोहा सिंह: हत्या से चोरी तक का सफर
क्षेत्र के सिंघरौली गांव निवासी सेवालाल उर्फ लोहा सिंह चौहान, पुत्र हरिदास चौहान का नाम पुलिस रिकार्ड में हत्या का केस, बिजली चोरी, मारपीट जैसे खूंखार अपराध दर्ज हैं।

पुलिस की नजर इन पर पैनी बनी रहेगी। संदेश साफ है—चंदौली में अब गुंडागर्दी की कोई गुंजाइश नहीं! शांति और सुरक्षा का राज कायम रहेगा।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा