Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली डायट में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

निपुण लक्ष्य हासिल करने को सशक्त कदम, प्राचार्य ने दिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश

चंदौली। निपुण भारत मिशन और शैक्षिक प्रगति को मजबूत बनाने के लिए डायट के स्मार्ट कक्ष में अप्रैल माह की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डायट प्राचार्य विकायल भारती की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी, डायट मेंटर और जिला समन्वयक ने भाग लिया। बैठक का शुभारंभ प्रभारी डॉ. जितेन्द्र सिंह ने समस्त एजेंडा बिंदुओं और विगत माह की कार्ययोजना पर चर्चा के साथ किया।

प्राचार्य ने समस्त एआरपी को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने और शिक्षकों को अकादमिक सपोर्ट प्रदान कर कठिनाइयों को दूर करने का सुझाव दिया। केपीआई लक्ष्यों पर आधारित इस बैठक में एकेडमिक कैलेंडर, DTF/BTF बैठकें, BEO-HT, शिक्षक संकुल बैठकें, स्पॉट असेसमेंट, यूनीक विद्यालयों का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, शिक्षण-अधिगम सामग्री की उपलब्धता, निपुण प्लस एप पर विद्यार्थियों का आकलन, दीक्षा एप का उपयोग, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन, बालिकाओं के नामांकन-उपस्थिति दर, 3-6 आयु वर्ग के बाल-बालिकाओं का प्रवेश, आईसीटी-स्मार्ट क्लास संचालन, विकास खंडवार शैक्षिक प्रगति, पीएम श्री विद्यालयों में सपोर्ट और नवाचारी कार्यों सहित कई बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा हुई।
बैठक में खुलासा हुआ कि कुछ विद्यालयों में पंजिकाएं और गतिविधियों के रिकॉर्ड अपडेट नहीं हैं। प्राचार्य ने इस पर नाराजगी जताते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर शैक्षिक अंतराल दूर करने के निर्देश दिए। शासन-परियोजना के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर प्राचार्य ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी एसपी सहाय, डायट प्रवक्ता/मेंटर डॉ. रामानंद कुमार, डॉ. रोशन सिंह, देवेंद्र कुमार, बिजेंद्र भारती, एलएलएफ टीम से नीरज पांडेय, एसआरजी जयप्रकाश सहित सभी एसआरजी, एआरपी मौजूद रहे। आगामी माह की कार्ययोजना और धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई। अभिलेखीकरण प्रवीण कुमार राय, सहप्रभारी ने किया।

यह बैठक निपुण लक्ष्यों को प्राप्त करने और जिले की शैक्षिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ