2 कसाइयों को दबोच सिखाया सबक, पिकअप जब्त
चन्दौली। जिले में पशु क्रूरता के खिलाफ पुलिस की सतर्कता ने एक और सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना चकिया की फुर्तीली टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर शुक्रवार को लतीफशाह गेस्ट हाउस के पास से मौत के मुंह में जा रहे कुल 13 पड़वा- पड़िया को खींच लिया, वहीं इस कुकृत्य में संलिप्त दो कसाइयों को दबोच सबक सिखाते हुए पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। ये पड़वा पड़िया अहरौरा से लतीफशाह होते हुए चन्दौली ले जाए जा रहे थे, जहां उन्हें क्रूरतापूर्वक लादकर रखा गया था।
दबोचे गए कसाइयों के नाम और पता:
मोहम्मद हुसैन पुत्र मन्नान फारूखी व आसिफ पुत्र साबिर अली, दोनों कसाई दुलहीपुर महाबलपुर वार्ड नं. 4, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली के निवासी हैं। ये दोनों आरोपी बेजुबानों (पड़वा पड़िया) को अमानवीय तरीके से पिकअप (नंबर UP64CT0811) में ठूंसकर ले जा रहे थे, जो पशु क्रूरता निषेध अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। पुलिस ने थाना चकिया में मुकदमा संख्या 117/2026 धारा 11(1) पशु क्रूरता निषेध अधिनियम के तहत दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम ने दिखाई कमाल:
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थाना चकिया की इस सफल कार्रवाई में प्रमुख भूमिका निभाने वाली टीम में
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा, कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, रिजर्व कांस्टेबल आयुष पाण्डेय, शिवांशु यादव, अमित पटेल और हरिओम पाल शामिल रहे।
यह कार्रवाई न केवल अवैध पशु तस्करी पर लगाम लगाने का उदाहरण है, बल्कि जिले में पशुपालकों की सुरक्षा और पशु कल्याण के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। आगे की जांच में और खुलासे होने की संभावना है।
0 टिप्पणियाँ