बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों की विशेष जांच की गई; संदिग्ध वाहनों का यक्ष एप्लीकेशन से सत्यापन कर चोरी/अपहृत वाहन की बारे में पुष्टि की गई।
संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्तियों, विशेषकर युवाओं की सघन पूछताछ की गई और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की गई।
खुले में शराब पीकर उत्पात फैलाने, जुआ खेलने और स्टंटबाजी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी एवं गिरफ्तारी की गई; शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान मादक पदार्थों व शराब के दुष्प्रभावों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभावित व्यक्तियों को नशा छोड़ने हेतु प्रेरित किया गया और आवश्यक जहानकारी दी गई।
इस दौरान कुल 43 संदिग्ध की जाँच, 40 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 292 BNS के अन्तर्गत पंजीकरण, 120 वाहनों पर चालान, 35 वाहन सीज, तथा एमवी एक्ट के तहत अतिरिक्त 174 वाहन चालान की कार्रवाई की गई।
चंदौली पुलिस जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु ऐसी नाकाबंदी और चेकिंग अभियान नियमित अंतराल पर जारी रखेगी। नागरिकों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें, संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून का पालन करें। जनपद की सुरक्षा व कल्याण हमारी प्राथमिकता है।
0 टिप्पणियाँ