उद्घाटन मैच मारुफपुर और नादी की टीमों के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नादी की टीम ने 10 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में मारुफपुर की टीम 114 रनों पर सीमित हो गई और नादी ने 13 रनों से जीत हासिल की। मंच पर अंगद यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि अखिलेश यादव बौरी ने कहा कि पहले खेलों को तुच्छ समझा जाता था, पर आज युवा इन्हें करियर के रूप में अपना रहे हैं। गांवों में प्रतिभा है; ग्रामीण खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। आकाशवाणी वाराणसी के उद्घोषक राकेश यादव रौशन ने युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी शिद्दत से जुटने की प्रेरणा दी। पूर्व सैनिक व भावी जिला पंचायत सदस्य बी.एल. यादव ने कहा कि देश सेवा के बाद समाज सेवा की प्रेरणा के साथ आगे बढ़ा हूं और इसमें युवा साथियों का सहयोग आवश्यक है।
उद्घाटन कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रहास यादव उर्फ रोरी, ग्राम प्रधान ज्ञानी जैल सिंह, रामसूरत यादव, सुहेल अहमद, अंकित यादव, राजेश यादव (बीडीसी), गोलू यादव, अखिलेश मौर्या, राहुल यादव सहित कई गणमान्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष यादव और भीम यादव ने संयुक्त रूप से किया।
0 टिप्पणियाँ