Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली में फिर गोलियों की तड़क-भड़क

ज्वेलर्स लूट का मुख्य आरोपी धराया — अवैध असलहा, नकदी व बाइक बरामद

चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र, ग्राम बसाढ़ी — पूजा देवी (गोलू ज्वेलर्स) की तहरीर पर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी मनीष कुमार यादव पुत्र संतोष कुमार यादव ग्राम गोडसर, थाना रामगढ़, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार, को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार घटना कल सायंकाल हुई जब तीन युवक मोटरसाइकिल पर दुकान में दाखिल हुए। एक ने ग्राहक बनकर बात की, दूसरे ने शटर गिराया और साथियों ने चाबी छीनने का प्रयास किया। घटना में दो आरोपियों ने अवैध कट्टा व पिस्टल दिखाकर दूकानदार व ग्राहकों को डराया और कैश बॉक्स से लगभग ₹5,000 व चांदी की सिकड़ी लूट ली।



वादी की चीख-पुकार पर स्थानीय लोग और पास के बैंक में मौजूद चकिया पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस की तत्परता से दो आरोपियों को मोटरसाइकिल (नंबर BR45U3038 पल्सर) समेत पकड़ लिया गया; एक आरोपी भाग निकला। पूछताछ में गिरफ्तार मनीष ने बताया कि वह खुद को व्यापारी बताकर आया था और अपना अवैध असलहा (.315 बोर) व दो कारतूस किसी और स्थान पर छुपा आया था।

पुलिस टीम को निशानदेही पर लेकर राजकीय हाईस्कूल बनारसिया के पीछे पहुंचे जहां बरामदगी के दौरान आरोपी ने पहले से भरी असलहा से अचानक पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की; मनीष को दाहिने पैर में गोली लगी। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर उपचार करवाया जा रहा है।

315 बोर एक अवैध असलहा,एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस,चांदी की सिकड़ी,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (BR45U3038 पल्सर),लूट के ₹1,600 नकद बरामदगी के अनुसार थाना चकिया पर मु0अ0सं0 138/2026 के तहत धारा 309 BNS एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह व चकिया पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा आरोपियों के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया आरम्भ कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ