चंदौली। जिले के धानापुर ब्लॉक अंतर्गत रैथा गांव में टीवी (क्षय रोग) के संदिग्ध मरीजों की एक्स-रे जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 60 पुरुषों और 36 महिलाओं समेत कुल 96 ग्रामीणों ने भाग लिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव पाए गए मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की इस मुहिम से ग्रामीण क्षेत्रों में टीवी नियंत्रण को बल मिलेगा। मोबाइल एक्स-रे यूनिट से की गई जांच में ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। धानापुर ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ऐसे शिविर नियमित रूप से लगाए जा रहे हैं, ताकि बीमारी का प्रारंभिक पता चल सके और इलाज समय पर शुरू हो।
ग्रामीणों ने सराहना करते हुए और शिविरों की मांग की। यह प्रयास जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
0 टिप्पणियाँ