चंदौली के मुग़लसराय क्षेत्र के चंदासी कोयला मंडी से एक फर्म के कार्यालय से नकदी व कोयला लदा ट्रक गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। फर्म संचालक ने आरोप लगाया है कि ट्रक चालक ने लगभग 50 हजार रुपये अपने साथ लेकर कार्यालय परिसर से ट्रक लेकर फरार हो गया।
फर्म संचालक आर्यन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि धनबाद निवासी सोनू शुक्ला ने उनकी फर्म के लिए कोयला भेजा था। कोयला लदा ट्रक चालक संतोष कुमार यादव दो दिन पहले चंदासी कोयला मंडी में पहुंचा था। बाजार की कमजोरी के कारण ट्रक को मंडी में रूका रखा गया था और चालक के रहने-खाने का इंतजाम किया गया था।
आर्यन ने कहा कि 6 जून को उन्होंने और कोयला भेजने वाले सोनू शुक्ला ने चालक से कॉल कॉन्फ्रेंस कर बातचीत की थी और बुधवार सुबह को कोयला उतारने के निर्देश दिए थे। हालांकि निर्धारित समय पर न ट्रक पहुँचा और न ही चालक से संपर्क हो सका। जब फर्म के लोग चालक की तलाश करने पहुँचे तो पता चला कि वह रात कार्यालय परिसर में ही रुका था।आरोप है कि चालक ने कार्यालय के गोदाम में रखी करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर ट्रक सहित फरार हो गया। चालक का मोबाइल फोन भी बंद है।
कोतवाली पुलिस को तहरीर मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। सीओ अरुण सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ