चन्दौली। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने आज जिला पंचायत बालिका इंटर काले्ज परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम एवं परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा संचालन में लगे अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा, निगरानी तथा पेपर की गोपनीयता से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं कड़ी और प्रभावी रूप से लागू रहें।
जिलाधिकारी ने कहा कि भर्ती परीक्षा की पूर्ण पारदर्शिता व निष्पक्षता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी की जाएँ तथा परीक्षा के प्रत्येक चरण में सतत निगरानी बनी रहे, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और भरोसेमंद माहौल में संपन्न हो सके।
0 टिप्पणियाँ