Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा डिविजन में आंधी-बारिश से सैकड़ों पोल और 9 ट्रांसफार्मर गिरे

ढाई सौ से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, मरम्मत काम युद्धस्तर पर 

चंदौली के सकलडीहा डिविजन में मंगलवार रात 10 बजे तेज आंधी-बारिश के चलते हाईटेंशन और एलटी लाइनों के सैकड़ों बिजली पोल गिर गए और 63 व 25 केवीए क्षमता के कुल 9 ट्रांसफार्मर टूट कर कर गिर पड़े। इसके परिणामस्वरूप मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक लगभग ढाई सौ से अधिक गाँवों में बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित रहा।

राजस्व व विद्युत स्रोतों के मुताबिक, आंधी-बारिश से सकलडीहा, चहनिया और धानापुर क्षेत्रों में दर्जनों गांवों से गुजरने वाले 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन और 11 हजार वोल्ट की एलटी लाइनों के सौ से अधिक पोल क्षतिग्रस्त हो गए।

 टूट-फूट की वजह से कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा, जबकि पेयजल की आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में कोहराम मचा रहा। कई परिवारों को पूरी रात बिजली न होने की वजह से जागकर बितानी पड़ी; कई घरों के इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए।

बिजली विभाग ने बताया कि गिरे हुए पोलों की मरम्मत के लिए क्रेन और हाइड्रा मशीन लगाकर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। मंगलवार सुबह आठ बजे तहसील फीडर के लिए ग्रामीण फीडर से वैकल्पिक आपूर्ति शुरू कराई गई, जिससे कुछ क्षेत्रों में राहत मिली। विभागीय अधिकारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सभी प्रभावित गांवों में बिजली बहाल कर दी जाएगी।

प्रभावित क्षेत्रों में डेढ़ावल, दुदौली, धरहरा, सलेमपुर, गोहदा, महगांव, पपौरा, मनिहरा, वंशीपुर, अमिलाई, सेवखर खुर्द, ओरवा, कांधी, अमावल, बर्थरा खुर्द, ईटवा, मथेला, सर्वानंदपुर, चहनियां, सहित दर्जनों ग्रामीण आबादी शामिल हैं। विद्युत राजस्व अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे क्षेत्र में लागू किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ