Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तनावमुक्त जीवन हेतु योग बेहद आवश्यकः प्राचार्य

सर्वविद्यापीठ को प्रेरित किया, सकलडीहा पी.जी. कॉलेज में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सकलडीहा (चंदौली) — सकलडीहा पी.जी. कॉलेज में 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार पाण्डेय के स्वागत उद्बोधन से कार्यक्रम आरंभ हुआ। प्राचार्य ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और यह शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने तनावपूर्ण जीवनशैली में योग अपनाने पर जोर दिया।


योग दिवस संयोजक डॉ. श्याम लाल यादव एवं डॉ. अभय वर्मा के निर्देशन में और छात्र बिट्टू सोनकर के नेतृत्व में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योग के वैज्ञानिक और व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा नियमित अभ्यास से स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें डॉ. राजेश यादव ने 'स्वास्थ्य आयु के लिए योग' विषय पर विचार व्यक्त किए और योग के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। अंत में सभी ने दैनिक योगाभ्यास और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली।

इस अवसर पर प्रो. दयानिधि यादव, प्रो. इंद्रदेव सिंह, प्रो. विजेंद्र सिंह, प्रो. शमीम राईन, डॉ. राजेश यादव, डॉ. अजय यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. रजनीश गुप्ता सहित शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ