रिपोर्ट — राकेश यादव रौशन
सैदपुर/ग़ाज़ीपुर, 20 जून — मोरल ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा कल, 21 जून रविवार को सैदपुर स्थित होटल ओम पैलेस में "महा विजय संकल्प उत्सव और सम्मान समारोह" का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आरंभ होगा और इसमें देश भर की रॉयल चैलेंजर टीम के सभी आचीवर्स शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार शर्मा और चेरमन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) अरुण कुमार शर्मा होंगे। कार्यक्रम के संयोजक भारत के प्रथम क्राउन एम्बेसडर डॉ. प्रमोद यादव और रॉयल क्राउन डॉ. विनोद यादव ने बताया कि इस आयोजन में मेहनत और लगन से लक्ष्य हासिल करने वाले सदस्यों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. प्रमोद यादव और डॉ. विनोद यादव ने बताया कि मोरल ग्रुप का उद्देश्य केवल आर्थिक लाभ नहीं बल्कि देश के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि जब देश गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है, तो कंपनी के एमडी और सीएमडी गरीबी, बेरोजगारी और बीमारी-मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से कंपनी का लक्ष्य युवा वर्ग को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाकर रोजगार के नए रास्ते खोलना है।
आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह महा अभियान स्थानीय युवाओं को प्रेरित करेगा और उन्हें स्वरोजगार के जरिए समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम से जुड़े अन्य विवरण और सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की सूची आयोजकों की ओर से आने वाली प्रेस नोट में साझा की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ