योगा शिविर में जुटे छात्र-शिक्षक; अरुण रत्नाकर ने कराया कपालभांति व सूर्यनमस्कार

चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र के नईबाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बच्चों और शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। विद्यालय परिसर में आयोजित योग शिविर में स्कूल के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने सम्मिलित होकर कपालभांति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार समेत विभिन्न योगासन किए और योग के माध्यम से उत्तम स्वास्थ्य अपनाने का संदेश दिया।


विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बच्चों और शिक्षकों को योगाभ्यास कराए। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है", इसलिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग के लिए निकालना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहेगा तो राष्ट्र सुदृढ़ और सशक्त बनेगा।

कार्यक्रम में ज्योति भारद्वाज, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, मृत्युंजय तथा झुल्लन राय सहित अनेक छात्र-छात्राएं और समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। आयोजन में बच्चों की सक्रिय भागीदारी और अनुशासन ने आयोजन को सफल बनाया।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा