Hot Posts

6/recent/ticker-posts

इलिया पुलिस ने इन्दौर से इनामी गोतस्कर पकड़ा, भेजा जेल

चन्दौली, 18 जून 2026 — थाना इलिया की पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में और थाना अध्यक्ष चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में बुधवार को 25,000 रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त पर मु0अ0सं0 85/2025 के अंतर्गत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत आरोप हैं।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अब्दुल रहीम अंसारी (उ.आ.) पुत्र अब्दुल अजीज अंसारी, निवासी 26, पवनपुरी कालोनी, पालदा नाका, थाना आजाद नगर, जिला इन्दौर (मध्य प्रदेश), उम्र लगभग 64 वर्ष, के रूप में हुई। अभियुक्त को उसके मूल पते से पकड़ा गया और उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मामले में मुलज़िम के आपराधिक रिकॉर्ड के रूप में मु0अ0सं0 85/2025 दर्ज है। 

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय, उप निरीक्षक गिरीश वल्लभ शुक्ल और कांस्टेबल अतुल सिंह शामिल थे।
थाना इलिया ने बताया कि मामले की आगे की जांच व आवश्यक कानूनी कार्यवाही जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ