Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा में अवैध खनन पर शिकंजा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, JCB सीज


चंदौली के थाना सकलडीहा पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है और मौके से एक जेसीबी सीज कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम डैना में रात्रि के समय अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिसके बाद राजस्व विभाग से जांच कराई गई। 

जांच आख्या और पीड़ित रोशन मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा, निवासी मनियारपुर, थाना सकलडीहा, की तहरीर के आधार पर थाना सकलडीहा में मु0अ0सं0 136/2026 दर्ज किया गया।

मुकदमा धारा 303(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा 4/21 खान खनिज विकास का विनियमन अधिनियम 1957 और 3(1), 58, 72(6) उ0प्र0 उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 के तहत दर्ज किया गया है। 

जिनके विरुद्ध कार्रवाई हुई है, उनमें JCB संख्या UP67BT6860 का चालक, शिवम सिंह उर्फ कल्लू निवासी अमावल और विमला यादव ग्राम प्रधान डैना शामिल हैं। 

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त जेसीबी को सीज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद ने हमराह पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ