Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली: सकलडीहा SDM कार्यालय में महिला सप्लाई इंस्पेक्टर व पत्रकार में तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

सकलडीहा (चंदौली) — जिले के सकलडीहा तहसील परिसर स्थित SDM कार्यालय में मंगलवार को आपसी विवाद के चलते बवाल का नजारा देखने को मिला, जब एक महिला सप्लाई इंस्पेक्टर और कथित पत्रकार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद की जड़ राशन की एक दुकान से संबंधित शिकायत बताई जा रही है। शिकायत करने वाले बुल्लू यादव निवासी (नदेसर गांव, चहनियां ब्लॉक) द्वारा IGRS पर दर्ज कराई गई शिकायती पत्र के बाद मामले का निस्तारण किया गया, लेकिन शिकायतकर्ता के फीडबैक न देने और बाद में दूसरे के बहकाने पर दुकान निरस्त करने की मांग करने से विवाद बढ़ा। 

महिला सप्लाई इंस्पेक्टर चहनिया ममता सिंह ने बताया कि मौके पर निरीक्षण के दौरान 63 लोगों ने कोटेदार के पक्ष में बयान दिए जबकि शिकायतकर्ता मौके पर मौजूद नहीं रहा। शिकायतकर्ता को कई बार बुलाने पर भी वह सुरक्षा की शंका का हवाला देते हुए नहीं आया। इंस्पेक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि मामले को लेकर एक पत्रकार द्वारा बार-बार उकसाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे शिकायत डलवाई जा रही है।

वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बहस का स्तर ऊँचा है और वहां मौजूद अन्य अधिकारी व फरियादी असहज दिखे। विवाद का तात्कालिक कारण कोटा दुकानदार की दुकान को निलंबित करने व अपात्र लोगों के अंत्योदय कार्ड काटकर पात्र व्यक्तियों के नाम करने का मामला बताया जा रहा है।

प्रशासन की चुप्पी बने प्रश्नचिह्न
अब तक न तो जिला प्रशासन और न ही संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।स्थानीय लोग आश्चर्य जता रहे हैं कि संवेदनशील सरकारी कार्यालय में इस तरह की ऊँची बहस कैसे हुई। वायरल वीडियो के आधार पर किसी प्रकार की जांच या कार्रवाई की आधिकारिक सूचना अभी तक सामने नहीं आई है। प्रशासन से स्पष्टीकरण की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ