Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रकृति का संरक्षक बना शहीदगांव: इंटर कॉलेज में 100 पौधे रोपे गए, कैडेटों ने पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया

चंदौली, धानापुर — उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर "एक पेड़ मां के नाम" के तहत अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीद गांव में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनसीसी कैडेट व छात्र-छात्राओं की उत्साही भागीदारी से विद्यालय परिसर एवं आसपास कुल 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में आम, जामुन, अमरूद, सागौन, सिसम और नीम के पौधे रोपे गए।


विद्यालय के प्रधानाचार्य मोती लाल ने कहा कि "वृक्ष ही जीवन है" और छात्रों से आग्रह किया कि वे घर जाकर अपने परिवार व पड़ोसियों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि जीवन को संतुलित, सुखी व समृद्ध बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

एनसीसी अधिकारी मेजर लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि वृक्षारोपण वायु प्रदूषण घटाने, जलवायु संतुलन बनाए रखने तथा पर्यावरण सुरक्षा हेतु जिम्मेदार कदम है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम-से-कम एक पेड़ अवश्य लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संतोष कुमार, संतोष कुशवाहा, दुर्गेश सिंह, रामकेश, अमरेन्द्र सिंह, मृत्युंजय मौर्य, रामप्रकाश पाण्डेय, आशुतोष सिंह, प्रेम नाथ राय, रामप्रकाश सिंह, डॉ. रविकुमार, बृजेश यादव, प्रमोद कुमार पाठक, प्रतिभा सिंह, हिंदू भारती सहित अनेक एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे और सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि रोपित पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ