Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कृषि से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमएसपी, गन्ना भुगतान और व्यापार समझौते पर जताई चिंता

बिछिया (चंदौली)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर एसडीएम सदर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने MSP, गन्ना भुगतान, उर्वरक उपलब्धता, आपदा-नुकसान और व्यापार समझौतों को लेकर चिंता जताई।
किसानों ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने गन्ना भुगतान लंबित रहने, उर्वरक की समय पर उपलब्धता न होने और डीजल, बिजली, बीज व कृषि यंत्रों के महंगे होने को खेती के लिए गंभीर समस्या बताया। 

किसानों ने भारत-अमेरिका सहित मुक्त व्यापार समझौतों को लेकर आशंका जताई कि यदि कृषि और डेयरी क्षेत्र को पर्याप्त सुरक्षा के बिना विदेशी प्रतिस्पर्धा के लिए खोला गया, तो छोटे और सीमांत किसानों के साथ दुग्ध उत्पादकों पर असर पड़ेगा। उन्होंने MSP, सार्वजनिक खरीद व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा पर भी संभावित खतरे की बात कही।

सभा में करीब 50 किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनारायण यादव ने की, जबकि संचालन मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने किया। उपस्थित प्रमुख लोगों में जिला सचिव अलाउद्दीन, बलाल, बहादुर यादव, कन्हैया, श्रवण मौर्य, हाकिम सुलेमानी, जिउत, भोला चौहान, अशोक सिंह, अशोक यादव, रतन सिंह, गोपाल सिंह और अजय सिंह शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ