नशे के खिलाफ जागरूकता की मुहिम,विद्यार्थियों ने दिलाई बदलाव की उम्मीद
इस दौरान विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के नशा मुक्ति विषयक संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज में जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से न केवल स्वयं नशे से दूर रहने, बल्कि अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेन्द्र तिवारी, लखन कुमार एवं धर्मेन्द्र कुमार यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने "नशा मुक्त भारत" के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सकारात्मक एवं जिम्मेदार भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
0 टिप्पणियाँ