सकलडीहा पुलिस ने NBW वारंटी को घर से किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया
चन्दौली। सकलडीहा पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में वारंटी अभियुक्त फैज अहमद (38) पुत्र शब्बीर अहमद, निवासी ग्राम इनायतपुर, थाना धीना, जनपद चन्दौली को गुरुवार को प्रातः 6 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी प्रथम/जेएम चन्दौली द्वारा मुकदमा संख्या 268/12, धारा 498ए भादवि एवं 3/4 डीपी एक्ट में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक जयप्रकाश दूबे और कांस्टेबल प्रश्विन कुमार दूबे शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में की गई।