संदेश

बीएचयू गैंगरेप : फिर उजागर हुई प्रदेश सरकार की आरोपियों के प्रति संरक्षणकारी भूमिका

चित्र
लखनऊ, 31 अगस्त। भाकपा (माले) ने गत एक नवंबर को बीएचयू छात्रा के साथ परिसर में हुए गैंगरेप के तीन आरोपियों में से दो की हाईकोर्ट से जमानत पर रिहाई पर कहा है कि अभियोजन पक्ष की लचर पैरवी के कारण यह संभव हुआ। इससे प्रदेश सरकार की दुष्कर्मियों के प्रति संरक्षणकारी भूमिका एक बार फिर उजागर हुई है। राज्य सचिव सुधाकर यादव ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि इसके पहले भी इन आरोपियों को बचाने की भाजपा सरकार ने हर कोशिश की थी। तीनों आरोपी बनारस में भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी थे और बड़े भाजपा नेताओं के संपर्क में रहे। वारदात के बाद उन्हें मध्य प्रदेश भेज दिया गया, जहां चुनाव प्रचार के नाम पर पार्टी द्वारा शरण दी गई। उनकी गिरफ्तारियां बनारस व प्रदेश सहित देश भर में हुए जन आन्दोलनों के दबाव में घटना के दो माह बाद ही संभव हुईं। माले नेता ने कहा कि कठुआ से लेकर उन्नाव व हाथरस तक, गुजरात के बिलकिस बानो केस से लेकर मणिपुर तक भाजपा की भूमिका बलात्कारियों को बचाने की रही है। यही नहीं, आशाराम बापू व राम रहीम जैसे सजायाफ्ता दुराचारियों को बार-बार पैरोल और फर्लो पर रिहाई मिलती है। पार्टी का बेटी ब...

चंदौली मे पुलिस का चला चाबुक: गैंगस्टर एक्ट के तहत छः पर कार्यवाही

चित्र
चंदौली । जनपदीय पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत छः अपराधियों पर कार्यवाही किया है। ये अपराधी दुनियावी लाभ के लिए मादक पदार्थों की बिक्री, गो तस्करी जैसे आपराधिक कृत्यों से समाज में आम जनता के मध्य भय और आंतक का माहौल बनाया था। मुगलसराय और चकरघट्टा थाने से दो- दो गांजा तस्कर और सैयदराजा से दो गो तस्कर शामिल है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंदौली पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर कार्यवाई लगातार जारी है। जिसके क्रम में आपराधिक कृत्यों से समाज में आम जनता के मध्य भय और आंतक का माहौल बनाने वाले  थाना मुगलसराय  द्वारा सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय मृत्युंजय प्रसाद निवासी थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र 44 वर्ष व सरिता पत्नी स्व0 राधेश्याम निवासी कुढकला थाना स्थानीय उम्र 42 वर्ष, थाना चकरघट्टा द्वारा सूरज कुमार पुत्र स्व0 रामपति निवासी ग्राम झडपी थाना-रायपुर, जनपद-सोनभद्र, उम्र -27 वर्ष, रजनीकान्त पुत्र रामस्वारथ निवासी बनबहुआर थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र- 23 वर्ष और थाना सैयदराजा द्वारा गोलू उर्फ अवध पटेल पुत्र राजकुमार पटेल निवासी पण्डितपुर थ...

आरपीएफ जवानों के हत्या में आठ और अभियुक्तों की पुलिस को तलाश

चित्र
पुलिस के मुताबिक तेरह शराबियों ने मिलकर की थी हत्या अभी तक पांच अभियुक्तों की हों चुकी है गिरफ्तारी  चंदौली,डीडीयू नगर । आरपीएफ के दो जवानों की हत्या के मामले में पांच अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं । गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। एसटीएफ लखनऊ के अनुसार अभी और आठ अभियुक्त इस हत्या में शामिल है। जिनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस अफसरों के मुताबिक जवानों के हत्याकांड में 13 शराब माफियाओं का नाम प्रकाश में आया है।  बता दें कि 20 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड के भदौरा और गहमर के बीच देवकली और बकैनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दो आरपीएफ जवानों के शब मिले थे। मामले में मृतक जवान जावेद खान के भाई के शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच में शराब तस्करों के संलिप्तता का पता चला था पुलिस ने इस मामले में 12 आरोपियों की पहचान की थी जिसमें 27 अगस्त को चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पांचवें आरोपी रवि कुमार कहार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गहमर थाना के प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी रवि कुमार ...

कीनाराम मेले में सजी झूला चरखी सहित सैकड़ो रंग बिरंगी दुकाने

चित्र
01से 03 सितम्बर तक होगा किनाराम मेले का आयोजन   चंदौली,चहनियां । विकास खण्ड के रामगढ़ स्थित संत शिरोमणि अघोराचार्य बाबा कीनाराम का 425 वां जन्मोत्सव 1 से 3 सितंबर को मनाया जायेगा। जिसके उपलक्ष्य में विशाल मेले का आयोजन विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी किया गया है । मेले में विभिन्न प्रकार की दुकान सजाई गई है। फोटो -बच्चों को आकर्षित करता हुआ झूला  मेले में बच्चों को आकर्षित करने के लिए झूला चरखी,श्रृंगार,मिष्ठान व अन्य खेल कूद की चीजों से मेले को गुलजार बनाने में मठ प्रबंधन, क्षेत्रीय तथा रामगढ़ की जनता जी जान लगा दी है। मेले में दूर दराज से हजारो की संख्या में आई रंग बिरंगे दुकाने एक सप्ताह पूर्व से सज कर मेले की रौनक बढ़ा रही है । वही दूसरी तरफ मेले में झूला ,चरखी ब्रेक डांस,नाव झूला ,उछल कूद,रिम्मी झिम्मी आदि कई तरीको के मनोरंजन के साधन मेले में चार चांद लगा रहे है।  मेला शुरू होने से एक माह पूर्व कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह,प्रधान मठ व्यवस्थापक अरुण सिंह, क्रीं कुंड वाराणसी महिला संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह ,मठ व्यवस्थापक अशोक सिंह ,धनञ्जय सिंह आदि द्वा...

चंदौली में चोरी के 60 मोबाइल के साथ एक युवक गिरफ्तार

चित्र
बम्बई से चोरी करके पश्चिम बंगाल ले जा रहा था बेचने बरामद मोबाइल की कीमत बाजार में तेरह लाख रूपये आंकी गई चन्दौली , जनपद के डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 से एक युवक के पास से 60 विभिन्न कंपनियों के चोरी की मोबाइल को बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर जीआरपी थाना पर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बरामद मोबाइल की बाजार में कुल कीमत 13 लाख रूपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देश पर जीआरपी पुलिस ने अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में बीती रात चेकिंग के दौरान जीआरपी डीडीयू ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 60 विभिन्न कंपनियों के टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीश राम पुत्र एकबाल चौधरी उम्र लगभग 34 वर्ष के रूप में की गई है, जो बिहार के मोतिहारी जिले के ग्राम पचपकरी झिटकाही का मूल निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को प्लेटफार्म नंबर 1/2 ...

धानापुर में हेल्थ ATM मशीन बनी शो पीस

चित्र
एक साल से फांक रही है धूल, जिम्मेदार बने बेपरवाह  मरीजों को बाहर से करानी पड़ रही जांच चन्दौली,धानापुर ।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग एक वर्ष पूर्व मरीजों के खून की जांच के लिए लगाई गई हेल्थ एटीएम मशीन टेस्ट स्ट्रिप के अभाव में धूल फांक रही है।पांच लाख रुपये की लागत से लगी हेल्थ एटीएम अधिकारियों की उदासीनता के कारण शो पीस बनकर रह गई है।।मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। फोटो : धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लगी हेल्थ एटीएम मशीन  बताते चलें कि हेल्थ एटीएम में आधुनिक तकनीक वाली मशीनों के जरिए लोग निःशुल्क बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिक ऐज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सिजन की मात्रा, वजन सहित कुल 59 पैरामीटर की जांच करा सकेंगे।  बॉडी स्क्रीनिंग के लिए कुल 16 तरह की जांच तत्काल हो सकेंगी। लेकिन मशीन का उपयोग न होने से मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही हैं। मशीन के संचालन के लिए किसी कर्मचारी को प्रशिक्षित नहीं किया गया है। जिससे इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में चिकित्सा...

चंदौली यातायात पुलिस ने 211 वाहनों का किया चालान

चित्र
3.36लाख रूपये का अधिरोपित किया जुर्माना  वाराणसी से बिना परमिट व बिना फिटनेस पर आ रहे ऑटो का भी किया जा रहा चालान चंदौली । यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 211 वाहनों का चालान किया । साथ ही 3,36,000 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया। वहीं जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों पर भ्रमण रह कर यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक किया गया है। पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा लगातार बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी व यातायात नियमों के उल्ल्घन करने वालो पर लगातार कार्रवाई जारी है जिसके क्रम में यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 211 वाहनों का चालान करते हुए 3,36,000 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।  वहीं जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गो, पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन के लिय...

गांवों को हाईटेक बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध : बीडीओ

चित्र
गांव के अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं का दिया जा रहा लाभ  स्टॉल लगाकर योजनाओं की दी जा रही जानकारी चंदौली,सकलडीहा ,विकास खण्ड के बसिला और कोड़रिया ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन हुआ। बीडीओ केके सिंह ने ग्रामीणो की समस्याओं को सुना। निस्तारित किया और शासन की संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक व पंजीयन कराया। फोटो: चौपाल में महिलाओं की गोंद भराई करते हुए अधिकारी शासन के निर्देश पर प्रदेश भर के ग्राम पंचायतो में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बीडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियो ने समस्याओं को सुना। इसके साथ ही स्टाल लगाकर शासन की संचालित योजनाओं की जानकारी दिया। बीडीओ ने कहा कि गांवो को हाईटेक बनाने के लिए शासन गंभीर है। सड़क, चकरोड, नाली,आवास, शौचालय के साथ ही आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाकर जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जा रहा है। बीडीओ ने कहा कि सरकार की योजनाओं क...

जिलाधिकारी ने आयुष समिति की लिया बैठक

चित्र
सभी आयुष चिकित्सालयों में मूलभूत सुविधाओं का विकास, चिकित्सकों, दवाओं एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति   सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश  चंदौली,30अगस्त । जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान आयुष विभाग के अर्न्तगत संचालित आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सालयो, हेल्थ वेलनेस सेन्टरों, आयुष मिशन के अन्तर्गत आवंटित वित्तीय धनराशि की प्रगति, विभागीय निर्माण कार्य, चिकित्सालयों हेतु भूमि की उपलब्धता, मूलभूत सुविधाओं का विकास इत्यादि की समीक्षा किया। वहीं निर्देश दिया कि चिकित्सालय परिसर में औषधि वाटिका का कार्य कराया जाय।  फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए निखिल टी फुंडे जिलाधिकारी चंदौली  बैठक के दौरान नोडल क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. श्याम सुंदर नीरज द्वारा अवगत कराया गया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पचोखर में जल जमाव की समस्या एवं जयमोहनी, बरछा, मझगांवा, में पीने का पानी की समस्या से अवगत कराने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को हैंडपंप...

चंदौली डीएम व एसपी ने बाबा कीनाराम स्थल का किया निरीक्षण

चित्र
मेला क्षेत्र में व्यवस्था को लेकर सम्बंधित को दिया आवश्यक निर्देश चंदौली । जिलाधिकारी निखिल टी.फुंडे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे शुक्रवार को संत शिरोमणि अघोराचार्य बाबा कीनाराम स्थल के दौरा पर रहे। आगामी 01 से 03 सितम्बर तक रामगढ़ मठ पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जन्मोत्सव समारोह के दृष्टिगत मेले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया है। साथ ही जन्मस्थली व तपस्थली का निरीक्षण किया। तत्पश्चात बाबा की स्थली पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्यूटी में लगाये गए समस्त क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि उपरोक्त मेले में शांति व्यवस्था हेतु पीएसी व पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर 06 क्षेत्राधिकारी, 11 निरीक्षक,109 उपनिरीक्षक, 14 महिला उपनिरीक्षक, 337 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 54 महिला आरक्षी, 27 यातायात पुलिसकर्मी, 1 कम्पनी, 02 प्लाटून पीएसी, अग्निशमन दल, लगाया गया है। मेले में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। मेला परिसर में वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लि...