संदेश

सकलडीहा पीजी कॉलेज में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

चित्र
खाद्य पदार्थ संरक्षण एवं नए पदार्थ के निर्माण पर जानकारी, मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार आत्मनिर्भरता एवं सशक्तता पर बल  चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरुवार को जिला उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग चंदौली एवं सकलडीहा पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार आत्मनिर्भरता एवं सशक्तता कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ. जिसमें विभिन्न खाद्य पदार्थ संरक्षण एवं नए पदार्थ के निर्माण पर जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि यह कार्यक्रम एक प्रकार की अनौपचारिक शिक्षा से है जो लोगों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाता है. इस कार्यक्रम के द्वारा महिला सशक्तिकरण को सबसे ज्यादा बल मिलता है. जिला उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग चंदौली की ओर से प्रशिक्षक कनक लता द्वारा इस कार्यक्रम की उपादेयता का तथा विभिन्न प्रकार की खाद्य प्रसंस्करण के निर्माण की जानकारी दी गई. प्रशिक्षक सुरेंद्र पाल ने विभिन्न खाद्य पदार्थ संरक्षण एवं नए पदार्थ के निर्माण हेतु छात्रों क...

बसों में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवायें-एएसपी

चित्र
चंदौली , अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को नवीन सभागार पुलिस लाइन जनपद चन्दौली में ए.आर.टी.ओ. चन्दौली के साथ क्षेत्र के सभी प्राइवेट बस संचालकों की बैठक बुलाकर बसों में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे लगवाने सहित यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निम्न निर्देश दिया. 1 .वाहन व चालक संबंधी नियम-सभी बसों के दस्तावेज (आरसी, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र) वैध और अद्यतन हों. चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य. 2 .यातायात नियमों का पालन-ओवरलोडिंग बिल्कुल न करें।निर्धारित रूट और स्टॉपेज का ही पालन करें. स्पीड लिमिट का पालन करें, ओवरस्पीडिंग न करें।रॉन्ग साइड या नो-एंट्री से बचें. 3. यात्रियों की सुरक्षा-बस में पर्याप्त फायर एक्सटिंग्विशर व फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य. बस में कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. 4 .महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें. किसी प्रकार की अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें.  5. बसों में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे लगान...

चंदौली पुलिस अवैध शराब बिक्री पर सख्त

चित्र
शिकायत पर कार्रवाई की चेतावनी, शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील  चंदौली, पुलिस ने जनपद के समस्त लाइसेंसी शराब विक्रेताओं के साथ मंगलवार को अहम बैठक कर आगामी त्यौहारों, चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब बिक्री एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने का सख्त निर्देश दिया.वहीं शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी और जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया.   शराब विक्रेताओं को निर्देश   1. केवल लाइसेंसी प्रतिष्ठानों पर ही निर्धारित समय में शराब की बिक्री सुनिश्चित करें. 2 . दुकान के बाहर किसी भी प्रकार की भीड़ या अवैध जमावड़ा न होने दें. 3 . नाबालिगों एवं बिना पहचान पत्र के व्यक्तियों को शराब बिक्री न करें. 4. निर्धारित रेट-लिस्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य है. 5. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाने को दें. 6. अवैध शराब बिक्री, होम डिलीवरी या अधिक दर पर बिक्री की शिकायत पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई. 7. साथ शराब विक्रेताओं को बाहर की तरफ़ 02 अतिरिक्त कैमरा लगाने हेतु अवगत कराया गया. अन्त मे पुलिस अधिकारियों ने स...

चंदौली में 597 वाहनों से 6 लाख का काटा गया चालान

चित्र
यातायात की अन्य धाराओं में कार्रवाई, सीटबेल्ट व हेलमेट का प्रयोग अवश्य करने की अपील  चंदौली, सटीक संवाद । जिले के समस्त थानों द्वारा सोमवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 597 वाहनों से 6,23,600 रूपये का चालान काटा गया. वहीं यातायात की अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई.   वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि कार या अन्य बड़े वाहनों को चलाते समय "सीटबेल्ट" का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें. प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले 45 वाहन, बिना हेलमेट में 302 वाहन व नो पार्किंग में खडी 107 वाहनों सहित कुल 597 वाहनों से 623600 रूप...

देशी पिस्टल, तमंचा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

चित्र
राहगीरों से करते थे लूट , भेजे गए जेल  चन्दौली , जिले के सकलडीहा थाने की पुलिस को रविवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि भोजापुर रेलवे क्रासिंग से बरठी जाने वाली मार्ग के पास दो युवक देशी पिस्टल देशी तमंचा और जिन्दा कारतूस लिए बुलेट मोटर साइकिल पर खड़े हैं, जो राहगीरों से लूट की घटना कारित करने के फिराक में हैं. सूचना पर पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए मय सामान सहित दोनों युवकों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुलशन पुत्र हरिवंश राम उम्र करीब 24 वर्ष व गुलशन कुमार गौतम पुत्र रामा प्रसाद गौतम उम्र करीब 25 वर्ष निवासीगण ग्राम नोनार थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली के रूप में हुई. पुलिस से पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा में बताया गया कि सुनसान स्थान पर खड़े होकर आने जाने वाले राहगीरो को तमन्चा व पिस्टल दिखाकर आर्थिक व दुनियाबी लाभ प्राप्त करते है. साथ ही यह भी बताया कि उनके अन्य साथी भी लूटपाट की घटनाकारित करने में साथ देते हैं। 

हिंदू महिलाओं ने 24 घंटे के लिए रखा निर्जला व्रत

चित्र
पुत्र के दीर्घायु के लिए की जिउतिया पूजा, धागा और सोना-चांदी से बने जितिया पहनी. जीवित्पुत्रिका पर्व। देश भर की हिन्दू महिलाओं ने अपने अपने पुत्रों के सुख समृद्धि और दीर्घायु के लिए रविवार को 24 घंटे का निर्जला व्रत रखी और शाम को गाजा बाजा के साथ बांस की डलिया में मिष्ठान, पकवान, फल, फूल और पूजन सामग्री सजाकर तालाब और नदी में स्नान कर भगवान की आराधना की. देर शाम समूहों में बैठकर जिउतिया की कथा सुनी. अपने पुत्र और पुत्री के सुखद भविष्य को लेकर धागा और सोना-चांदी से बने जितिया पहनी. व्रत करने वाली महिला प्रभा, सुनैना, चिन्ता, खारा, ज़िंसा, बुधा ने बताया कि हिंदू धर्म में साल भर व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं. सभी व्रत-त्योहारों को मनाने की परंपरा अलग-अलग होती है. साथ ही सभी त्योहारों के धार्मिक महत्व व मान्यता भी अलग-अलग हैं. इनमें से एक जितिया पर्व है, जिसे जीवित्पुत्रिका भी कहा जाता है. यह त्योहार मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, नेपाल के इलाके में ज्यादा प्रचलित है. जितिया में माताएं अपने पुत्रों के बेहतर स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा जाता ह...

चंदौली पुलिस ने 1 करोड़ 40 लाख की शराब पकड़ा

चित्र
बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे बिहार, बुरादे के नीचे भरी गई थी 6685 लीटर शराब  चंदौली , पुलिस को बिहार मद्य निषेध इकाई पटना से शनिवार को सूचना प्राप्त हुई कि वाराणसी की तरफ से एक ट्रक चंदौली को आ रही है. जिसमें नीली व पीली तिरपाल से ढक कर बुरादे की बोरियों की आड़ में शराब की बड़ी खेप बिहार राज्य के लिए परिवहन की जा रही है.  फोटो  थाना अलीनगर में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार गुरदीप सिंह व गुरपाल सिंह व पकड़ी गई शराब की खेप  Also read -  चोरी के टैम्पो और बाइक के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार प्राप्त सूचना पर थाना अलीनगर की पुलिस व स्वाट/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा तत्काल तत्परता दिखाते हुए सिन्घीताली पुल वाराणसी चंदौली मार्ग पर नीली पीली तिरपाल वाली ट्रक वाहन संख्या PB 11 BY 7925 को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. Also read -  जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, विजेता को मिलेगा बंपर ईनाम, जीवन ज्योति कंप्यूटर पर आज से निःशुल्क मिलेगा फॉर्म जामा तलाशी के दौरान ट्रक में 107 बोरियों में बुरादे के नीचे 6685 लीटर पंजाब निर्मित विभिन्न ब्रांडो की अंग्रे...

चोरी के टैम्पो और बाइक के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

चित्र
सैयदराजा(चंदौली)।  थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों एक टैम्पो चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया था. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए चोरी किए गए टेम्पो व एक बाईक के साथ तीन शातिर वाहन चोरों को शनिवार को एनएच 02 हाइवे स्थित ग्राम बगही कुम्भापुर ओवरब्रीज अण्डर पास स्थित पोखरा के पास से गिरफ्तार किया गया है. वहीं बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है. Also read -  2 वर्षीय शुभम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत, घर के पास खेल रहा था मासूम, परिजन रो रोकर बेहाल ज्ञातव्य हो कि बीते दिनो वादी अजय कुमार गुप्ता ग्रा0 व पो0 नौबतपुर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि 08 सितम्बर 25 को रात्रि समय करीब 11.30 बजे वादी का टेम्पू बजाज मेरे दरवाजे के सामने लाक कर खड़ा किया गया था. जिसे विपक्षी शिवम् रावत नौबतपुर निवासी अपने तीन चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर चुरा लिया गया है. Also read -  07 वर्षों से ध्वस्त पुलिया में गिरा बाइक सवार, राहगीरों ने बचाई जान पकङे गये शातिर चोरों में क्रमशः  शिवम् कुमार ...

जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

चित्र
विजेता को मिलेगा बंपर ईनाम, जीवन ज्योति कंप्यूटर पर आज से निःशुल्क मिलेगा फॉर्म चहनियां, (चंदौली)। क्षेत्र के मारुफपुर स्थित जीवन ज्योति स्कूल कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के द्वारा शनिवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री और राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत राकेश यादव रौशन थे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पत्रकार बेचू राम गुप्ता थे। फोटो - जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि ब्रांड एंबेसडर राकेश यादव रौशन। Also read -  चंदौली एसपी ने यातायात पुलिस कर्मियों के साथ की बैठक,यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के दिए निर्देश      इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश यादव रौशन ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 6 से स्नातक तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में 80 प्रतिशत प्रश्न उनके पाठ्यक्रम से और 20 प्रतिशत प्रश्न कंप्यूटर पर आधारित होंगे।  Also read -  धीना स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव पुनः शुरू, कोरोना काल से बंद रहा      उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ...

चंदौली एसपी ने यातायात पुलिस कर्मियों के साथ की बैठक

चित्र
यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के दिए निर्देश  चंदौली - पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाईन के नवीन सभागार में यातायात पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गई. इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने यातायात व्यवस्था सुधारने संबंधी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि जनहित में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए. Also read -  2 वर्षीय शुभम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत, घर के पास खेल रहा था मासूम, परिजन रो रोकर बेहाल पुलिस अधीक्षक ने दिए गए प्रमुख निर्देश . पड़ाव चौराहे से 50 मीटर की परिधि में किसी भी स्थिति में ऑटो या ई-रिक्शा खड़े न होने पाएँ। •सड़क किनारे ठेला लगाकर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जाए। •क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई हो। •स्कूली बसों की नियमित चेकिंग कर सुरक्षा मानकों (फिटनेस, फायर सेफ्टी, सीट बेल्ट, स्पीड गवर्नर आदि) का पालन सुनिश्चित कराया जाए। •बिना हेलमेट वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चला...