चोरी के टैम्पो और बाइक के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार
सैयदराजा(चंदौली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों एक टैम्पो चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया था. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए चोरी किए गए टेम्पो व एक बाईक के साथ तीन शातिर वाहन चोरों को शनिवार को एनएच 02 हाइवे स्थित ग्राम बगही कुम्भापुर ओवरब्रीज अण्डर पास स्थित पोखरा के पास से गिरफ्तार किया गया है. वहीं बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है.
Also read - 2 वर्षीय शुभम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत, घर के पास खेल रहा था मासूम, परिजन रो रोकर बेहाल
ज्ञातव्य हो कि बीते दिनो वादी अजय कुमार गुप्ता ग्रा0 व पो0 नौबतपुर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि 08 सितम्बर 25 को रात्रि समय करीब 11.30 बजे वादी का टेम्पू बजाज मेरे दरवाजे के सामने लाक कर खड़ा किया गया था. जिसे विपक्षी शिवम् रावत नौबतपुर निवासी अपने तीन चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर चुरा लिया गया है.
पकङे गये शातिर चोरों में क्रमशः शिवम् कुमार रावत नि0 ग्रा0 नौबतपुर थाना सैयदराजा, कृष्ण कुमार नि0 बिरना थाना धानापुर हाल पता ग्रा0 नौबतपुर थाना सैयदराजा जिला चन्दौली एवं शराफत अली ग्रा0 सरैया थाना दुर्गावती जि0 भभुआ बिहार हाल पता ग्राम खजूरा थाना दुर्गावती भभुआ बिहार का निवासी बताया गया है.
बरामदगी पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उ0नि0 बब्बन सिंह चौहान, हे0का0 अनिल, का0 देवेन्द्र मौर्या, का0 रतन कुमार, का0 राजू सिंह थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली शामिल रहे।