संदेश

पिछड़े समाज को राजनीति में संभालनी होगी कमान: बाबू सिंह कुशवाहा

चित्र
तेईस सौ वर्ष बाद भी सम्राट अशोक की स्मृति अमर, उनके शासन में गरीबों को मिलता था न्याय चंदौली के धानापुर विकासखंड के अहिकौरा गांव में सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में बुधवार को देवनामप्रिय प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलन कर राष्ट्रगान के साथ शुभारंभ किया। उन्होंने पिछड़े व अनुसूचित जाति समाज को एकजुट होकर राजनीति में सक्रिय होने का जोरदार आह्वान किया। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा, "2300 वर्ष बाद भी सम्राट अशोक की स्मृति अमर है। उनके शासन में गरीबों को न्याय मिलता था। बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को लागू करने के लिए सत्ता में ऐसे विचारों वाले नेता चाहिए। लोकतंत्र में जनता के अधिकारों को मजबूत करने हेतु अशोक, फुले, संत गाडगे जैसे महापुरुषों के विचारों को अपनाना जरूरी है।" विशिष्ट अतिथि एडवोकेट हृदय लाल मौर्य बोले , "देश की पहचान सम्राट अशोक ही हैं। उनकी विरासत बचाना हमारा कर्तव्य है। जो समाज अपना इतिहास भूल जाता है, वह कभी प्रगति नही...

किसान दिवस: चंदौली में गूंजीं लंबित समस्याएं

चित्र
आश्वासनों पर किसानों का भरोसा डगमगाया, निदान नहीं तो बंद किया जाए किसान दिवस-पिंटू पाल चंदौली । जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रमों में किसानों ने खाद की कमी, सिंचाई जल की अनियमित आपूर्ति, बिजली की खराब गुणवत्ता, स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने, नहरों की खुदाई, वन्यजीवों के हमले और सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार जैसे लंबे समय से लटके मुद्दों पर आवाज बुलंद की। कई बार शिकायतें दर्ज करने के बावजूद समाधान न मिलने से नाराज किसानों ने आश्वासनों पर ही आश्वासनों का आरोप लगाया। जहां पिंटू पाल सहित कई किसानों ने चेतावनी दी कि समस्याएं न सुलझीं तो किसान दिवस का आयोजन बंद कर दिया जाए और वे खेती छोड़ देंगे। सिंचाई जल की कमी: नहरों व माइनरों में पानी न पहुंचना, खुदाई न होने से टेल तक पानी नहीं पहुंचने, खर पतवार से नहरें, माइनरों के पट जाने खासकर धान रोपाई के दौरान। खाद व उर्वरक वितरण में देरी : किसानों को समय पर उपलब्धता न मिलना। बिजली समस्याएं: लो वोल्टेज से ट्यूबवेल बंद होना, बेसमय बिजली कट जाने। वन्यजीवों का खतरा: जंगली जानवरों से फसलें व जानमाल को नुकसान। विभागीय भ्रष्टाचार: सिंचाई व ...

चंदौली की 243 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

चित्र
विश्व क्षय रोग दिवस पर 100 दिवसीय सघन अभियान शुरू जिलाधिकारी ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की ग्राम प्रधान, CHO और आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय चंदौली । विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर 24 मार्च 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) का आयोजन किया गया। जनपद की कुल 734 ग्राम पंचायतों में से 243 को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इनमें 6 पंचायतें 'गोल्ड', 45 'सिल्वर' तथा 192 'ब्रॉन्ज' मानदंडों पर सफल रहीं। सम्मान समारोह और उपलब्धि जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने गोल्ड व सिल्वर श्रेणी की पंचायतों के ग्राम प्रधानों को महात्मा गांधी प्रतिमा और प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। ब्रॉन्ज श्रेणी के प्रधानों को ब्लॉक स्तर पर सम्मान दिया जाएगा। यह सफलता ग्राम प्रधानों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO), आशा कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि 'टीबी मुक्त भारत' अभियान के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जनपद ने 7 दिसंबर 2024 से अब तक प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ...

चंदौली की 243 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

चित्र
विश्व क्षय रोग दिवस पर 100 दिवसीय सघन अभियान शुरू जिलाधिकारी ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की ग्राम प्रधान, CHO और आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय चंदौली । विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर 24 मार्च 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) का आयोजन किया गया। जनपद की कुल 734 ग्राम पंचायतों में से 243 को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इनमें 6 पंचायतें 'गोल्ड', 45 'सिल्वर' तथा 192 'ब्रॉन्ज' मानदंडों पर सफल रहीं। सम्मान समारोह और उपलब्धि जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने गोल्ड व सिल्वर श्रेणी की पंचायतों के ग्राम प्रधानों को महात्मा गांधी प्रतिमा और प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। ब्रॉन्ज श्रेणी के प्रधानों को ब्लॉक स्तर पर सम्मान दिया जाएगा। यह सफलता ग्राम प्रधानों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO), आशा कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि 'टीबी मुक्त भारत' अभियान के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जनपद ने 7 दिसंबर 2024 से अब तक प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ...

चंदौली की सीओ स्नेहा तिवारी बनीं अपर पुलिस अधीक्षक

चित्र
एसपी ने लगाए रैंक बैज,43 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। जिसमें जिले के सकलडीहा इलाके की क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस उपलब्धि ने स्थानीय पुलिस विभाग और जनता में उत्साह भर दिया है। 43 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति यूपी सरकार ने कुल 43 पुलिस उपाधीक्षकों और क्षेत्राधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की है, जिसमें स्नेहा तिवारी का नाम प्रमुखता से शामिल है। यह फैसला पुलिस महकमे में जोश भरने वाला साबित हो रहा है। चंदौली में इस खबर से पुलिसकर्मियों और स्थानीय निवासियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। एसपी आदित्य लांग्हे ने दी बधाई, लगाए रैंक बैज जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने एक आधिकारिक समारोह में स्नेहा तिवारी को उनकी पदोन्नति पर बधाई दी। ट्विटर पर साझा की गई तस्वीरों के अनुसार, एसपी ने स्वयं उनके कंधों पर अपर पुलिस अधीक्षक के रैंक बैज लगाए। साथ ही उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।यह पदोन्नति स्नेहा त...

रिंकू सिंह बने स्पोर्ट्स ऑफिसर, सीएम योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

चित्र
छह खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी, खिलाड़ियों में उत्साह का संचार  लखनऊ, 24 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने क्रिकेटर रिंकू सिंह को स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर नियुक्त कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में रिंकू को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर छह अन्य खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरियां प्रदान की गईं। रिंकू सिंह, जो भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे हैं, ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वे कोल इंडिया के माध्यम से पहले ही सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके थे, लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें राज्य स्तर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर बनाया। सीएम योगी ने समारोह में कहा, "खिलाड़ी राज्य का गौरव बढ़ाते हैं। उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। "इसके अलावा, छह अन्य खिलाड़ियों—जिनमें कबड्डी, एथलेटिक्स और अन्य खेलों के पदक विजेता शामिल हैं—को विभिन्न विभागों में नौकरी दी गई। ये सभी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। सरकार की इस पहल से युवा खिलाड़ियों में उत्साह क...

चंदौली अब एडीजीपी के भरोसे, दूसरी छापेमारी ने दिखाया आईना

चित्र
जुए के विशाल अड्डे का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार, 52 बाइक बरामद सटीक संवाद, 24 मार्च 2026। चंदौली   जिले में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति अब कटु सत्य बन चुकी है। एडीजीपी पीयूष मोर्डिया की विशेष टीम ने महज एक माह में दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर आईना दिखा दी। पहले अवैध तेल कटिंग के कारखाने का पर्दाफाश किया गया था, जिसमें अलीनगर थाने के कारखास पर मुकदमा दर्ज हुआ। स्थानीय पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। सेमरा गांव में जुए का साम्राज्य ध्वस्त आज मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के नाथूपुर बखरा में एडीजीपी की टीम ने रात के अंधेरे में छापेमारी की। मुगलसराय और अलीनगर एसओजी की संयुक्त टीम ने 14 शातिर जुआरियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 1 लाख 17 हजार रुपये नगदी और 52 मोटरसाइकिलें, 12 स्मार्टफोन , 1 अवैध असलहा 32 बोर, जिंदा व खोखा 5 कारतूस 208 ताश के पत्ते बरामद की। सभी बाइक ट्रैक्टर पर लादकर थाने ले जाई गईं। जिसे देखने को घटनास्थल पर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया। लंबे समय से फल-फल रहे इस जुए के अड्डे को अब नेस्तनाबूद कर दिया गया। विजुअल...

आवाजापुर में 15 दिनों से जलापूर्ति ठप

चित्र
ग्रामीणों में हाहाकार, किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील के आवाजापुर गांव में जल निगम की लापरवाही से 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद है। इससे हजारों  घरों में पानी का भयंकर संकट पैदा हो गया है। नाराज किसानों और ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सोमवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर को ज्ञापन देकर तत्काल जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। भारतीय अवस्थी किसान संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में जल निगम के अधिकारियों की उदासीनता पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व में पानी की किल्लत शर्मनाक है। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन संगठन के वाराणसी अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, अंजनी तिवारी, अवनीश कुमार, मृत्युंजय यादव, राजेश सैनी और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सौंपा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल निगम को निर्देश देकर शीघ्र आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।

शहीदों के नारे गूंजे फिर से: "आजादी के दीवाने, कुर्बानी के नायक"

चित्र
शहादत पर देशभर में उफान, शहीदों को याद करते हुए पैदल मार्च निकले सटीक संवाद, 23 मार्च 2026 : भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत पर देशभर में उफान रहा। देश के कोने-कोने में शहीदों को याद करते हुए पैदल मार्च निकले। "आजादी के दीवाने। कुर्बानी के नायक" को जिंदाबाद व भ्रष्टाचार और नौकरशाही पर "साम्राज्यवाद मुर्दाबाद।" के जोरदार नारे लगे। कई शहरों में आयोजित श्रद्धांजलि समारोहों ने शहीदों की ललकार को आज के संघर्ष से जोड़ दिया। किसान नेता पिंटू पाल का जोरदार संदेश पिंटू पाल ने बताया कि, "शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अंग्रेजी हुकूमत को बमकांड और असेंबली कांड से दहला दिया। उनका बलिदान 'आजादी के दीवाने' का प्रतीक है।" उन्होंने चंद्रशेखर आजाद की वीरगाथा सुनाई – हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के इस युवा क्रांतिकारी ने आखिरी गोली खुद पर चलाकर "आजाद मरना" का संदेश दुनिया को दिया। राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, खुदीराम बोस, मंगल पांडे, उधम सिंह जैसे अमर योद्धाओं को भी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में "कुर्बानी के नायक" के रूप...

गृह कलह से तंग आकर युवक ने गंगा पुल से लगाई छलांग, गोताखोरो ने बचाई जान

चित्र
चंदौली के चहनियां क्षेत्र में बलुआ गंगा नदी पुल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सकलडीहा के इटवा निवासी रिंकू राजभर ने सोमवार शाम करीब 6 बजे अचानक छलांग लगा दी। स्थानीय नाविकों और गोताखोरो ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सकुशल बचा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू को घर भेज दिया गया, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना का विवरण लगभग 30 वर्षीय रिंकू राजभर सकलडीहा कोतवाली के इटवा गांव के निवासी हैं। पत्नी शि Jindagi okay वकुमारी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी पिछले 6 साल से मायके में रह रही हैं। सोमवार को ससुराल जाने के बाद निराश होकर वे पुल पर पहुंचे और आत्महत्या का प्रयास किया। बचाव अभियान और पुलिस कार्रवाई मौके पर मौजूद नाविक मार्कण्डेय माझी और अन्य गोताखोरो ने रिंकू को तुरंत पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बलुआ थाने की पुलिस पहुंची और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, उनकी हालत सामान्य बताई गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें घर भेज दिया। मामला दर्ज कर जांच जारी है। क्षेत्र में सतर्कता की अपील बलुआ थाना क्षेत्र के गंगा घाट पर गोताखोर ...