Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गृह कलह से तंग आकर युवक ने गंगा पुल से लगाई छलांग, गोताखोरो ने बचाई जान

चंदौली के चहनियां क्षेत्र में बलुआ गंगा नदी पुल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सकलडीहा के इटवा निवासी रिंकू राजभर ने सोमवार शाम करीब 6 बजे अचानक छलांग लगा दी। स्थानीय नाविकों और गोताखोरो ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सकुशल बचा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू को घर भेज दिया गया, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


घटना का विवरण
लगभग 30 वर्षीय रिंकू राजभर सकलडीहा कोतवाली के इटवा गांव के निवासी हैं। पत्नी शि Jindagi okay वकुमारी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी पिछले 6 साल से मायके में रह रही हैं। सोमवार को ससुराल जाने के बाद निराश होकर वे पुल पर पहुंचे और आत्महत्या का प्रयास किया।

बचाव अभियान और पुलिस कार्रवाई
मौके पर मौजूद नाविक मार्कण्डेय माझी और अन्य गोताखोरो ने रिंकू को तुरंत पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बलुआ थाने की पुलिस पहुंची और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, उनकी हालत सामान्य बताई गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें घर भेज दिया। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

क्षेत्र में सतर्कता की अपील
बलुआ थाना क्षेत्र के गंगा घाट पर गोताखोर अक्सर सतर्क रहते हैं, जिसने इस बार युवक की जान बचाई। पुलिस ने गृह कलह जैसी समस्याओं पर परिवारों से सतर्क रहने और समय पर मदद लेने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ