नोट छापने के उपकरण बरामद, शातिर गिरफ्तार, दो बाल अपचारी अभिरक्षा में
चन्दौली जिले के थाना अलीनगर और स्वाट - सर्विलांस पुलिस टीम ने जाली नोट बनाने व सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस ने 100 रुपये के 55 तैयार जाली नोट, 452 अर्ध-निर्मित जाली नोट, वाटरमार्क शीट्स, प्रिंटर, लैमिनेटर, लैपटॉप समेत जाली नोट छापने के पूरे उपकरण बरामद किए। अभियुक्त की जेब से 13 अतिरिक्त जाली नोट (1,300 रुपये) भी जब्त हुए। ये सामान मानसनगर गेट के पास एक मकान से मिले।
22 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर आलमपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने मकान पर दबिश दी। फरार होने का प्रयास करने वाले अभियुक्तों को तुरंत पकड़ लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार उधम सिंह यादव (42 वर्ष, महदेवा अमिलाई) ने कबूला कि उसने यूट्यूब-गूगल से तकनीक सीखी और इंस्टाग्राम पर मिले व्यक्ति से उपकरण लिए। वह 3,500 रुपये के जाली नोटों के बदले 1,000 रुपये असली लेता था।
कानूनी कार्रवाई
मु0अ0सं0 182/26 धारा 178/179/180/181 बी.एन.एस. के तहत दर्ज। विवेचना जारी है।
पुलिस टीम: अलीनगर टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, निरीक्षक शरद गुप्ता, चौकी प्रभारी उ0नि0 अनिल कुमार यादव, अमित कुमार सिंह, आशुतोष कुमार गुप्ता, का0 आकाश सिंह, राहुल खरवार, प्रवेश सिंह।
स्वाट टीम: प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, हे0का0 राणाप्रताप सिंह, अरविन्द भारद्वाज, रामानन्द यादव, आशुतोष सिंह रहे।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया, पुलिस महानिरीक्षक वैभव कृष्ण, एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में हुई।
0 टिप्पणियाँ