Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा: संपूर्ण समाधान दिवस पर किसानों का लगा तांता

सिंचाई-जल निकासी के लिए खुदाई अनिवार्य, समस्याओं पर एसडीएम ने दिया आश्वासन

सकलडीहा, 23 मार्च 2026: तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर सैकड़ों किसानों ने अपनी सिंचाई, जल निकासी और बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रामअवतार सिंह ने मुख्य रूप से मनिहरा क्षेत्र की परेशानियों को उजागर किया। एसडीएम ने सभी मुद्दों का शीघ्र सर्वे कर समाधान का भरोसा दिलाया।

सिंचाई नाली में बिजली पोल की बाधा: मनिहरी माइनर से निकली सिंचाई नाली में बिजली का पोल गाड़ दिया गया, जिससे नाली अवरुद्ध हो गई। इससे आसपास की फसलें सूख रही हैं। साथ ही, चकरोड की पैमाइश न होने से सड़क पूरी तरह बंद पड़ी है।



प्रदूषित नाला और जल निकासी की समस्या: 
श्यामणरायण सिंह मनिहरा गेट से निकलने वाली प्रदूषित नाली तथा चकरोड पर अनियमित निर्माण हो रहा है। प्रतीक्षा हॉस्पिटल के पास गंदा नाला पूरी तरह पट चुका है, जिससे दरियापुर बतावर, ताजपुर, तेंदुई, सेवखर और तिमिलपुरा आदि गांवों में जल निकासी रुक गई। किसानों की फसलें खराब हो रही हैं।

नहर और कुलावा संबंधी खराबियां: भूपौली नहर की सेकंड माइनर मनिहरी में कुलावा नंबर 9 के पास छलका अनिवार्य है। प्लास्टिक पाइप टूट रहे हैं, जबकि सीमेंटेड कुलावा लगाने की जरूरत है। जनता विद्यालय नईकोट के पास नहर में पाइप खर-पतवार से ढक गए, जिससे नीचे की सिंचाई प्रभावित हो रही है। जलनिगम मनिहरा की सभी पाइपें फटी हुई हैं, पानी सड़क पर बह रहा है। मनिहरा पंचायत भवन पर गिरे 25 कुलावों को ब्लॉक अधिकारियों ने अन्य गांवों में लगा दिया, जिससे ग्रामीण किसान परेशान हैं।

ये समस्याएं लंबे समय से किसानों को परेशान कर रही हैं। रामअवतार सिंह ने तहसील प्रशासन से शीघ्र सर्वे और मरम्मत की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ