संदेश

डीडीयू मंडल में अनधिकृत यात्रा पर शिकंजा, 1,307 यात्री पकड़े, 9.60 लाख वसूला

चित्र
सटीक संवाद / रतन लाल  डीडीयू नगर, चंदौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल में अनधिकृत और बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे ने शिकंजा कस दिया है। यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। चार दिनों तक चले विशेष टिकट जांच अभियान में कुल 1,307 यात्री पकड़े गए, जबकि संबंधित यात्रियों से 9 लाख 60 हजार 734 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई। रेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल श्री डिंपी गर्ग के निर्देश पर टिकट जांच व्यवस्था को प्रभावी और निरंतर बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के प्रमुख स्टेशनों, विभिन्न रेलखंडों और आवागमन वाली ट्रेनों में नियमित के साथ-साथ विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में पर्याप्त संख्या में टिकट जांच कर्मचारियों के अलावा रेल सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस की भी सहायता ली जा रही है। रेलवे का कहना है कि टिकट जांच अभियान का उद्देश्य केवल जुर्म...

चंदौली में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बोरिंग मिस्त्री की मौत, तीन गंभीर

चित्र
हैंडपंप मरम्मत के दौरान हादसा, पाइप निकालते समय उतरा करंट; जिला अस्पताल में चल रहा घायलों का उपचार चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में रविवार को हैंडपंप की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से एक बोरिंग मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा उस समय हुआ, जब हैंडपंप के भीतर से लोहे का पाइप बाहर निकाला जा रहा था। बताया गया कि पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें करंट उतर गया और मौके पर मौजूद चारों लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बोरिंग मिस्त्री पिंटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके सहयोगी दिल मोहम्मद, हैंडपंप के मकान मालिक रामकृष्ण मौर्य और उनके पुत्र रमेश मौर्य का उपचार जारी है। तीनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पाइप निकालते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, प्रीतमपुर गांव में हैंडपंप की मरम्मत और बोरिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान हैंडपंप के भीत...

रामविलास पांडेय बने दिव्यांगजनों के जिलाध्यक्ष

चित्र
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव रौशन ने किया मनोनयन। धानापुर, (चंदौली)। क्षेत्र के रामपुर दीयां गांव निवासी दिव्यांग कार्यकर्ता रामविलाश पाण्डेय उर्फ़ चिंता पाण्डेय को दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाली देश की नामचीन संस्था एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटीज का चंदौली जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव रौशन ने किया है। इस आशय का एक मनोनयन पत्र रविवार को उन्हें प्राप्त हुआ।   मालूम हो कि रामविलाश पाण्डेय एक दिव्यांग होने के बावजूद दिव्यांगजनों के हित में लंबे समय से कार्य करते आ रहे हैं। दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, कान की मशीन, दिव्यांग पेंशन, यूडीआईडी कार्ड बनवाने आदि में दिव्यांगजनों की मदद करते हैं। अब तक सैकड़ों लोगों की मदद जिला प्रशासन के सहयोग और निजी तौर पर भी कर चुके हैं।   रामविलाश पाण्डेय के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर मनराखन पांडेय, रमाशंकर ओझा, राधे पांडेय, रामाश्रय पांडेय, बेचू राम गुप्ता, राजेश यादव, नदीम अशरफ़, टुनटुन ओझा आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

मुगलसराय में वेंडर को शौचालय में बंद कर पीटा, छुड़ाने गए साथी पर फेंका गर्म तेल

चित्र
पेंट्रीकार कर्मियों पर मारपीट का आरोप, जीआरपी ने आरोपियों को हिरासत में लिया रिपोर्ट ! संदीप कुमार बड़ा बाबू  डीडीयू नगर, चंदौली । स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात महानंदा एक्सप्रेस में यात्रियों से खाना का ऑर्डर लेने गए एक वेंडर को पेंट्रीकार कर्मियों ने कथित तौर पर शौचालय में बंद कर पीट दिया। इसकी जानकारी मिलने पर उसे छुड़ाने पहुंचे साथी पर गर्म तेल फेंक दिया गया। तेल की चपेट में आने से वह झुलस गया। घटना के बाद ट्रेन और प्लेटफार्म पर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो स्थित फास्ट फूड स्टॉल पर काली महाल निवासी किशन चौहान काम करता है। शनिवार रात करीब सवा नौ बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर महानंदा एक्सप्रेस पहुंची थी। आरोप है कि किशन यात्रियों से खाने का ऑर्डर लेने के लिए ट्रेन में गया था। इसी दौरान पेंट्रीकार कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि मारपीट करने के बाद उसे कोच के शौचालय में बंद कर दिया गया। किशन ने मोबाइल फोन से अपने साथियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सुभाष नगर निवासी विनोद यादव समेत कुछ अन्य वेंडर मौके पर पहुंचे। किश...

शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य, चंदौली में 113 शिक्षकों का सम्मान

चित्र
कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला चंदौली। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार, चंदौली में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, नवाचारी एवं सराहनीय कार्य करने वाले जनपद के 113 समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल एवं चकिया विधायक कैलाश खरवार ने चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग सहित जिले के आला अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। समारोह के दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे उनके व्यक्तित्व, चरित्र, संस्कार और भविष्य को आकार देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव समारोह में वक्ताओं ने कहा ...

पहले बूंद बूंद को तरसाया, अब पानी-पानी से तबाही मचा रही प्रकृति : पिंटू पाल

चित्र
देर से धान रोपाई के बाद खेतों में भरा पानी, फसल बचाने को किसान बेहाल; बर्बाद फसलों का तत्काल सर्वे कर मुआवजा देने की मांग चंदौली । प्रकृति की मार ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कभी बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे किसानों को अब जरूरत से अधिक पानी ने चिंता में डाल दिया है। धान की रोपाई के समय बारिश का इंतजार करते-करते जिन किसानों ने किसी तरह इंजन और पंपसेट से सिंचाई कर देर से धान की रोपाई पूरी की, आज वही किसान खेतों में पानी भर जाने से फसल बचाने के लिए बेहाल हैं। किसान नेता पिंटू पाल ने कहा कि प्रकृति ने पहले किसानों को बूंद बूंद के लिए तरसाया और अब पानी-पानी से ही तबाही मचा दी है। उन्होंने कहा कि मौसम की मार का सबसे अधिक खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। धान की फसल तैयार होने के समय खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहने से पौधों के सड़ने और उत्पादन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि धान की रोपाई के लिए अनुकूल समय निकलने के बाद भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई थी। मजबूर होकर किसानों ने डीजल और बिजली से चलने वाले इंजन-पंप के सहारे खेतों की सिंचाई की। महंगे ...

सकलडीहा संपूर्ण समाधान दिवस में छाए भूमि विवाद

चित्र
एसडीएम आकांक्षा सिंह ने कहा- जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मौके पर जाकर करें निष्पक्ष जांच सकलडीहा, चंदौली। सकलडीहा तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों और फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद और राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। जमीन पर कब्जा, पैमाइश, रास्ते और बंटवारे समेत विभिन्न मामलों को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं। भूमि विवाद से जुड़े मामलों की संख्या अधिक होने पर एसडीएम आकांक्षा सिंह ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें। ...

प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजे गए, स्कूल संवारा, नामांकन बढ़ाया, खेल प्रतिभाओं को निखारा

चित्र
नईबाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ कायाकल्प और खेल गतिविधियों को दिया बढ़ावा चंदौली। जिलाधिकारी सभागार में शनिवार को आयोजित उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में विकासखंड सकलडीहा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। विद्यालय में नामांकन बढ़ाने, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय के भौतिक परिवेश को बेहतर बनाने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने से शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उत्कृष्ट शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। समारोह में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, पंडित दीनदयाल नगर विधायक रमेश जायसवाल, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, अ...

साहस, अनुशासन और सेवा भावना की मिसाल हैं एनडीआरएफ के बचावकर्मी : प्रो. मंगला कपूर

चित्र
राहत-बचाव कार्यों की सराहना कर जवानों को सेवा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए किया प्रेरित रिपोर्ट ! संदीप कुमार बड़ा बाबू  वाराणसी, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर पद्म श्री से सम्मानित प्रो. मंगला कपूर शनिवार को 11वीं एनडीआरएफ, वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं बचावकर्मियों से संवाद कर उनके राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें सेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ राष्ट्र एवं मानवता की सेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया। 11वीं एनडीआरएफ के कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट ने प्रो. मंगला कपूर का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और बचावकर्मियों के साथ संवाद किया। बातचीत के दौरान प्रो. मंगला कपूर ने आपदा के समय एनडीआरएफ के जवानों द्वारा किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों को बेहद चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आपदा की विषम परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंद लोगों की सहायता करना आसान कार्य नहीं है। बाढ़, भूकंप, भवन हादसे या अन्य आपदाओं के दौरान ज...

‘वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा’ के नारों से गूंजा चंदौली, जगदेव बाबू को दी श्रद्धांजलि

चित्र
शोषितों, वंचितों और पिछड़ों की हिस्सेदारी के लिए जगदेव बाबू का संघर्ष आज भी प्रासंगिक : अर्जुन प्रसाद आर्य चंदौली। अपनी जनता पार्टी की ओर से शनिवार को भारत लेनिन एवं शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मालती कटरा, कमलापति त्रिपाठी अस्पताल के सामने, जनपद चंदौली में किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबू जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। फोटो: चंदौली में बाबू जगदेव का शहादत दिवस मनाते हुए अपनी जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता  कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता, राजनीतिक भागीदारी और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों को लेकर बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्ष को याद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों से जुड़े नारों के माध्यम से सामाजिक बराबरी और राजनीतिक हिस्सेदारी की आवाज बुलंद की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपनी जनता पार्टी के प्रदेश सचिव अर्जुन प्रसाद आर्य रहे। उन्होंने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद ने अपना पूरा जीवन शोषित, पिछड़े, दलित और वंचित समाज के अधिका...