पीडीडीयू नगर (चन्दौली) : नवरात्र के महानवमी पर पूजा पंडालों, घरों, मंदिरों में कुंवारी कन्याओं की पूजा किया गया । भैरो के रूप में बटुक की भी पूजा की गयी । आसपास के कुँवारी कन्याओं को आमंत्रित करके सर्वप्रथम उनके पाँव पखारे गये । इसके बाद उन्हें नवीन परिधान धारण कराया गया । तत्पश्चात भोजन कराया गया । भोजन के बाद उन्हें उपहार व धन देकर विदा किया गया ।
कुँवारी कन्या की विधिवत पूजा अर्चना की गयी । इसके बाद उन्हें विविध प्रकार के पकवान खिलाये गये । इसके साथ ही उन्हें उपहार देकर विदा किया गया । इसी तरह अन्य पूजा पंडालों में भी कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गया ।
नवरात्र में कुँवारी कन्याओं के पूजन से सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है । इसके साथ ही भैरो के रूप में बटुकों का भी पूजन किया गया ।
0 टिप्पणियाँ