Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सवारियों से लूट करने वाले ऑटो चालक गिरफ्तार ।

 
रिपोर्ट ! नवीन राय

(कंदवा) : थाना प्रभारी मय पुलिस टीम द्वारा तलासपुर मोड के पास से चेकिंग के दौरान अभियुक्त प्रेमचन्द्र चौरसिया व श्रवण राम को गिरफ़्तार किया गया है । गिरफ्तार अपराधी सवारी को ऑटो मे बैठाकर लूटने का काम करते थे ।

चंदौली जिले की कंदवा थाना पुलिस ने यूपी 112 के साथ मिलकर ऑटो की सवारी को लूटने वाले लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है । यूपी-112 से मिली सूचना पर कंदवा थाने की पुलिस तत्काल एलर्ट मोड में आ गयी और प्रभारी कंदवा द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और लुटे गये पूरे पैसे भी बरामद कर लिये ।
कंदवा थाने में गिरफ्तार प्रेमचंद चौरसिया और श्रवण राम

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए लगातार कार्यवाही जारी है जिसके में बीती रात  21 अक्टूबर को 112 पुलिस को इवेंट की सूचना पर पुलिस एक्शन में आ गयी । तत्काल एक व्यक्ति को टैम्पो से धक्का मार गिराने और पैसे लूटने वाले दोनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धर दबोचा ।

थाना प्रभारी कंदवा मय पुलिस टीम द्वारा थाना कन्दवा पुलिस द्वारा तलाशपुर मोड के पास से चेकिंग के दौरान अभियुक्त प्रेमचन्द्र चौरसिया व श्रवण उर्फ सरवन राम को गिरफ्तार किया गया । चोरी किये  22 हजार 500 रुपया व एक अदद चापड़ व एक अदद टैम्पों UP 62 BT 7116  बरामद किया गया । दोनों अभियुक्त जमानियां गाजीपुर के रहने वाले हैं ।

दोनों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर कंदवा थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 94/2023 382, 411 आईपीसी व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ