चहनियाँ (चंदौली ) : बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियाँ कस्बा, रमौली, पपौरा, बलुआ आदि जगहों से शांति बनाने के लिए रविवार की देर शाम को पांडालों व शराब दुकानों के इर्द गिर्द से नशे में धुत नशेड़ियों को बलुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले आयी । देर रात तक चलता रहा अभियान ।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी राजेश राय के निर्देशन में बलुआ पुलिस ने अशांति फैलाने वाले नशेड़ियों पर अभियान चलाया । पिछले तीन वर्ष से दुर्गा पूजा समारोह में चहनियां से लेकर रमौली के बीच मे नशे में धुत होकर अराजकतत्वों ने दर्शन पूजन करने वाली महिलाओं व आने जाने वाले लोगों के साथ अभद्रता करते थे ।
इस बार पुलिस शराब ठीका के इर्द-गिर्द चिखना के दुकानों से शराब के नशे में धुत नशेड़ियों को व सार्वजनिक जगहों पर खुलेआम सिगरेट पीकर गंदगी करने वालो को गिरफ्तार कर थाने ले आयी । इन लोगों पर अग्रिम कार्यवाही भी किया गया है । इस दौरान इंस्पेक्टर बिनोद मिश्रा ने बताया कि ये लोगो नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे ।
21 लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया जा रहा है । शनिवार की रात में भी 9 शराबियों पर कार्यवाही हुई थी । शराब ठीका के आसपास दुकानों पर यदि किसी ने शराब पीने के लिए छूट दिया, तो दुकानदारों पर भी कार्यवाही होगी ।
0 टिप्पणियाँ