(चंदौली) : सकलडीहा क्षेत्र के पदुमनाथपुर मे दुर्गा मंदिर पोखरा पर दशहरा मेला मे सम्मिलित होने वाली महिलाओं के सामने अश्लील गाना गाने वाले अपराधी राजा राजभर पुत्र लल्लन राजभर उम्र 28 वर्ष निवासी पदुमनाथपुर थाना सकलडीहा को मेले मे मौजूद शक्ति दीदी टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन हेतु विशेष अभियान मिशन शक्ति फेस-4 के तहत महिलाओं को शशक्त बनाया जा रहा है जिसके क्रम मे कोतवाली सकलडीहा की शक्ति दीदी टीम दशहरा मेला में कस्बा के दुर्गा मंदिर पोखरा पर ड्यूटी मे मौजूद थी,को सूचना मिली कि एक व्यक्ति किनारे खड़ा होकर मेला देखने आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गा रहा है ।
शक्ति दीदी टीम ने त्वरित कार्रवाई हेतु मौके पर पहुंचकर छिपकर उस व्यक्ति के हरकत एवं अश्लील गानों को देखा व सुना फिर तत्काल गिरफ्तार कर थाने लाई । जिसपर सम्बंधित धारा मे मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार करने वाली शक्ति दीदी टीम में उपरीक्षक मीरा यादव हेड कांस्टेबल संदीप सिंह महिला कांस्टेबल अनीता महिला कांस्टेबल अंकित कोतवाली सकलडीहा जनपद चंदौली शामिल रहे ।
0 टिप्पणियाँ