पुलिस ने अवैध देशी तमंचे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

पीडीडीयू नगर (चंन्दौली) : मुगलसराय पुलिस ने सोमवार की रात सतपोखरी गांव मोड़ के पेट्रोल पंप के समीप संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया । वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया ।

पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार के अपराध रोकथाम हेतु दिये गये निर्देश पर बीती रात को मुगलसराय कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय के नेतृत्व में बीती रात को संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग अभियान सतपोखरी गांव के मोड़ पेट्रोल पंप के सामने किया जा रहा था । चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक अदद देशी तमंचा के साथ पकड़ लिया गया ।

पुलिस ने उसका नाम पूछा, तो उसने इकबाल अहमद पुत्र अनवर अहमद ( उम्र 26 वर्ष) ग्राम नवापुर सतपोखरी थाना मुगलसराय बताया । पुलिस ने उस व्यक्ति की तलाशी ली तो एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक 315 बोर कारतूस भी बरामद किया गया । पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है ।

इस सम्बंध में कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय ने बताया कि सघन चेकिंग के दौरान इकबाल अहमद के पास से 315 बोर का देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है । मुकदमा संख्या 350/2023 धारा 3/25 अधिनियम के तहत दर्ज कर जेल भेज दिया गया है । गिरफ्तार करने वालों में उपनिरीक्षक आफताब अहमद, उपनिरीक्षक नसीबुद्दीन, कास्टेबल विजय कुमार, धीरज वर्मा आदि लोग रहे ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा