Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु यूपी खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने कैम्प लगाकर किया जागरूक

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चन्दौली :----- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ( पीएमईजीपी) व मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना ( एमएमजीआरवाई) के सौजन्य से ग्रामीण तबके में रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन स्तर के निर्देश पर सदर ब्लाक अंतर्गत नरसिंहपुर गांव में गुरुवार को यूपी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड चंदौली की इकाई द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
 क्षेत्रों में जागरूकता शिविर का आयोजन कर बेरोजगार युवाओं को योजनाओं के बाबत जानकारी देकर दस लाख के ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इसी क्रम में यूपी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ऑफ चंदौली की इकाई द्वारा नरसिंह पुर गांव में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा रही।
 इस दौरान जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरिजा प्रसाद यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने के उद्देश्य से शासन स्तर से संचालित स्वरोजगार संबंधी विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में युवाओं को रोजगार परक योजनाओं की जानकारी दी गई । विदित हो कि शासन स्तर द्वारा स्वरोजगार संबंधी विभिन्न योजनाओं के प्रति युवाओं को जागरूक कर युवाओं के शहरों की तरफ पलायन और बेरोजगारी को दूर करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा।

लघु और सूक्ष्म उद्योग लगाकर लोग बेरोजगारी दूर कर सकते हैं। इसके लिए तमाम प्रकार की योजनाएं वित्तीय सहायता के साथ आरंभ करने की लोगों को छूट दी जा रही है। इस दौरान गांव के संभ्रांत नागरिकों समेत ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ