Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गंगा में नहाते वक्त युवती डूबी, हुई मौत ।

रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन

चहनिया (चन्दौली) : बलुआ थाना क्षेत्र के चकरा निवासी सीताराम यादव उर्फ सिताऊ की 21 वर्षीय पुत्री श्वेता यादव उर्फ चंद्रकला की गंगा में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गयी । जिससे परिजनों में कोहराम मच गया ।

             
चकरा गाँव निवासिनी श्वेता रविवार को सुबह अपनी बड़ी बहन नीलिमा व अन्य साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गयी थी । नहाते वक्त पाँव फिसल जाने से गहरे पानी में चली गयी । जिससे गंगा नदी में डूब गयी । श्वेता यादव महुअर स्थित एक निजी कॉलेज में बीकांम की छात्रा थी । वह नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत थी । श्वेता को डुबते देख साथ गयी सभी लड़कियाँ चीखने चिल्लाने लगी । लेकिन जब तक ग्रामीण आकर बचाने की कोशिश किये तब तक वह गहरे पानी में डूब चुकी थी ।

मौके पर पहुँचे ग्रामीणों के मदद से शव को गंगा से निकाला गया । जिसके बाद घर में कोहराम मच गया । मृतका के दो बड़े भाई मुंबई नौकरी करने गये हैं । लकवाग्रस्त पिता को आँख से दिखाई भी नहीं देता है । माता बिरंजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है । ग्राम प्रधान शशि यादव व अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में शव का पंचनामा कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ