वाराणसी l मिर्जामुराद पुलिस टीम द्वारा पुरे गांव में फावड़े से हत्या कर शव को छिपाने वाले फरार आरोपी पति रणजीत पटेल उर्फ बिलखू 50 वर्ष,बेटा जुगनू उर्फ अनिरूद्ध पटेल 25 वर्ष,भाई भुलई उर्फ विरेन्द्र पटेल 45 वर्ष को सब्जी मंडी के पास नहर पुलिया से घेराबन्दी कर शुक्रवार को गिरफ्तार आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है l
डीसीपी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह बाबतपुर नें शुक्रवार को प्रेस वार्ताकर बताया कि मृतका के भाई गनेश पटेल निवासी ग्राम चिलबिला थाना बड़ागाँव द्वारा थाना मिर्जामुराद पर बहन कलावती देवी की उनके पति द्वारा फावड़ा से मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध मे मुकदमा पंजीकृत कराया गया था l
मामले के खुलासा व आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह व अपर पुलिस आयुक्त गोमती जोन सर्वडन टी द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मिर्जामुराद को टीम गठित कर निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है l
पुलिस से पूछताछ मे गिरफ्तार रणजीत पटेल नें बताया कि खेत में काम करने के दौरान अपनी पत्नी की फावड़े से मारकर हत्या कर दिया था और पकड़े जाने के भय से अपने बेटे जूगनू व भाई भुलई व मानसिंह के साथ साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कछवा के बरैनी घाट पर जलाकर अवशेष को गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया l जिससे मारकर हत्या किया हूँ वह सब गन्ने के खेत में छिपाकर रखा हूँ l
गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर फावड़ा,खून से सना कपड़ा व घटना में उपयोग बाइक को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया l गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष मिर्जामुराद आनन्द कुमार चौरसिया,उप निरीक्षक विजय कुमार यादव,उप निरीक्षक मयंक सिंह,हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ