सकलडीहा l विकास खण्ड सकलडीहा के सभा कक्ष मे समस्त प्रधानो की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी के के सिंह ने किया l
बैठक मे सीडीपीओ अवधेश सिंह ने आंगनवाड़ी केंन्द्रो पर शासन के निर्देशानुसार गरमा गरम भोजन तैयार कराकर बच्चों को देने पर चर्चा की गई और बताया गया कि स्कूल की रसोइया ही खाना बनाएगी, इस हेतु उन्हें 50 पैसे प्रति बच्चा मजदूरी देय होंगी और 3.75 रूपये प्रति बच्चा सामग्री हेतु ग्राम पंचायत के खाते मे आएगी l
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग नें खाद्य सुरक्षा कानून के प्रावधान के मुताबिक साल में कम से कम 300 दिन लाभार्थियों को गरम भोजन बांटना अनिवार्य है ।
बता दें कि बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए 2006 में 'हॉट कुक्ड फूडयोजना' शुरू की गई थी। इस योजना के तहत प्रदेश में 187997 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को गरम भोजन खिलाने की व्यवस्था थी । लेकिन सपा सरकार ने 2016 में अचानक इस योजना का बजट रोक दिया। तभी से प्रदेश में इस योजना का क्रियान्वयन शुरू नहीं हो पाया है।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, मुख्य सेविका सुनीता सिंह, प्रधान गुलाब प्रसाद,प्रधान अमित सिंह, मंजू वर्मा प्रधान सकलडीहा, रीता देवी टिमीलपुर, दुर्गा पाण्डेय सराय पकवान, राजेश यादव, प्रदीप यादव सहित काफ़ी संख्या मे आई सी डी एस विभाग की मुख्य सेविका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ति उपस्थित थी l
0 टिप्पणियाँ