Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महिला यात्री का पर्स लेकर भाग रहा चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट! संदीप कुमार

चंदौली,
पीडीडीयू नगर।डीडीयू रेल मंडल के 
डेहरी ऑन सोन की रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस ने सामानों की चोरी के शातिर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया।

सिंगरौली - पटना एक्सप्रेस डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-पांच पर समय-01:40 बजे आई l इसी दौरान एक यात्री के द्वारा चोर -चोर का हल्ला सुनकर टीम के बल सदस्यों द्वारा उसका पीछा कर रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन के उत्तर तरफ बने ऊपरगामी पैदल पुल के पास पकड़ लिया गया।

इसी दौरान एक व्यक्ति जिसने अपना नाम एवं पता-शिव शंकर सिंह ,पिता-निर्मल सिंह, ग्राम-रेनू सागर ,थाना-अनपरा,जिला- सोनभद्र उत्तर प्रदेश अपनी पत्नी नेहा सिंह के साथ उपस्थित हुए और बताया कि यह व्यक्ति मेरे पत्नी का पर्स लेकर भाग रहा था।जिससे भगाने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया l

बाद उसकी मर्जी के अनुरूप तलाशी ली गई तो उसके पहने हुए जैकेट के अंदर से एक चॉकलेटी कलर का लेडिस पर्स प्राप्त हुआ जिसे उससे खुलवाकर देखा गया तो एक एंड्राइड मोबाइल फोन,एक जोड़ा सोने का कान का झुमका ,एक सोने का चेन मंगलसूत्र बिछिया एवं 1300 रुपए नगदबरामद हुआ तथा उसके पहने हुए पेट के पॉकेट से एक धारदार ब्लेड तथा एक चांदी का चैन भी बरामद हुआ l

जिसके उपरांत उपरोक्त गवाहों के समक्ष जपती सूची बनाकर बरामद सामानों को उप निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा जप्त किया गया तथा पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सीसीटीवी फुटेज देखकर किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ