रैथा छठ घाट पर मुस्लिम प्रधान प्रतिनिधि मु0 दिलसेर नें उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर हिन्दू मुस्लिम एकता भाईचारे की मिशाल पेश किया
चन्दौली,
धीना l सोमवार की भोर में चार बजे से ही महापर्व छठ पूजा की ब्रती महिलाओं के साथ अन्य महिलाएं छठ गीत गाती हुई धीना थाना क्षेत्र के रैथा शिव मंदिर के पोखरे, कस्बा कमालपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व हरिनारायण अगरहरी सरोवर, जनौली गाँव में स्थित पोखरे, डिघी गाँव, इमिलिया गाँव, खझरा अगहर बीर बहुरिया नदी, बैरी कला गाँव सड़क किनारे घाटों पर पानी में खड़े होकर उदय हो रहे सूर्य को अर्ध्य देकर छठ पूजा को मनोकामना के साथ सम्पन्न कर भाष्कर भगवान की पूजा अर्चना की |
शिव मंदिर रैथा स्थित पोखरे पर ग्राम प्रधान रैथा मु इजहार नेप्रकाश एवं धार्मिक छठ गीत संगीत तथा, कस्बा कमालपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व हरि नारायण अगरहरी सरोवर पर उद्योग ब्यापार मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान कमालपुर सुदामा जायसवाल ने प्रकाश झालर एवं मंच बनाकर अभय लाल यादव,महिला में प्रिया सिंह, शालू प्रजापति,ख़ुशी राज ने देर रात्रि तक छठ गीत के साथ धार्मिक गीतों के साथ ऎसा समा बांधा की श्रोता झूम उठे l
विभिन्न गावों में ग्राम प्रधान समाज सेवियों ने छठ घाटों पर समुचित ब्यवस्था कर रखा था |रैथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मु दिलशेर ने रैथा शिव मंदिर पर छठ घाट पर गंगा जमुनी संस्कृति की मिश|लपेश करते हुवे छठ पर्व पर उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देकर हिन्दू मुस्लिम एकताभाई चारे की छवि पेश किया l
पिछले साल भी छठ पूजा में अपनी उपस्थिति अर्ध्य देकर मिशाल पेश की थी |धीना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव, चौकी इंचार्ज कमालपुर सुग्रीव कुमार गुप्ता,ऊप निरीक्षक मनेश शंकर द्विवेदी, उप निरीक्षक रामनयन,उ0नि0 हरिनाथ यादव, उ0नि0 राजेश कुमार राय,हे0का0 मदन लाल यादव,का0अमन राजबंशी, का0 हरेंद्र यादव,महिला का0आरती यादव, आरती सरोज, अंकिता सिँह सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद रहे l
कानूनगो उदय शंकर सिँह, क्षेत्रीय लेखपाल रविशंकर राय रविवार की शाम सोमवार की सुबह कमालपुर कस्बा सरोवर पर अपनी ड्यूटी में उपस्थित रहे l ग्राम प्रधान कमालपुर सुदामा जायसवाल ने पत्रकारों, राजस्व कर्मी, समाज सेवी, छठ समिति के सदस्यों को अंग वस्त्रम, माला पहनाकर सम्मान किया गया l बड़े ही धूम धाम के साथ उदियमान सूर्य को अर्ध्य देकर छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया l
0 टिप्पणियाँ