Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

मेडिकल जांच के बाद पुलिस हुई सक्रिय 

रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर

 बबूरी (चन्दौली) चंदौली जिले के बबुरी थाना इलाके के भटपुरवां गांव में एक 6 साल के मासूम के साथ एक व्यक्ति के कुकर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद बच्चे का मेडिकल कराया गया है और आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बबुरी थाना अन्तर्गत 6 साल के नाबालिग बालक को गांव का ही एक युवक द्वारा स्कूल छुट्टी के बाद बहला फुसला कर प्राथमिक विघालय भटपुरवां के पास स्थित जर्जर कमरे मॆ ले जाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। जब बच्चे ने पूरी बात परिवार वालों को बतायी तो परिवार के लोगों ने थाने में जाकर मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद बच्चे का मेडिकल कराया गया है और आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि थाना बबुरी थाना इलाके के भटपुरवां गांव में एक नाबालिग बालक के साथ उसी के गांव के युवक द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ