रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चंदौली,सकलडीहा l विकास खण्ड के फरसंड मोहनपुर माटीगांव मे विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित कर मा0 मंत्री भारी उद्योग की अध्यक्षता में जनपद में शुभारंभ हुआ। शिविर में लाभार्थी परक योजनाओं का जानकारी देने के साथ असंतृत्प पात्र लोगों को विभागीय योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिये गए।
डॉ पाण्डेय नें बताया कि विकसित भारत यात्रा 15नवंबर से प्रारम्भ हुई है और 26 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी l इस कार्यक्रम मे स्वच्छता और मतदाता जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक के जरिये अमजनमानस को जागरूक किया जा रहा है l सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को विस्तार से बताया गया l वहीं मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल द्वारा संविधान दिवस पर शपथ दिलायी गयी l
कार्यक्रम मे जिलाधिकारी चंदौली, मुख्य विकास अधिकारी, सीएमओ,डीपीआरओ,भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह,एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्र, बीडीओ के के सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे l
0 टिप्पणियाँ