विधायक और ब्लॉक प्रमुख व एमएलसी प्रतिनिधि के नेतृत्व में बीडीसी और प्रधानों की हुई बैठक
मनरेगा, राज्यवित्त और पन्द्रहवा वित्त से कार्य कराने के लिये एक हजार लिया गया आवेदन
चन्दौली,
सकलडीहा l लम्बे अंतराल के बाद सकलडीहा विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक शुक्रवार को हुई। सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह सहित अधिकारियों के नेतृत्व में हर्ष ध्वनि से गांव के विकास के लिये विभिन्न मद में पन्द्रह करोड़ का प्रस्ताव हर्ष ध्वनि से पारित हुआ। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत की ओर से कुल एक हजार आवेदन प्राप्त किया गया। पूर्व में दस करोड़ के प्रस्ताव से चार सौ सात कार्य कराये गये थे।
क्षेत्र पंचायत की मिनी सदन की बैठक को लेकर सुबह से ही क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधि जुटने लगे थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे मिनी सदन की कार्रवाई शुरू हुई। सपा के सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि पक्ष विपक्ष एक होकर कार्य करे तो गांवों के विकास को कोई रोक नही सकता है। विधायक ने ब्लॉक प्रमुख का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम क्षेत्र पंचायत और गांव के विकास के लिये कटिवद्ध है। इसके पूर्व केन्द्रीय वित्त् से चार करोड़, राज्य वित्त से 3करोड़ और मनरेगा के तहत 8 करोड़ के प्रस्ताव पर सर्व सम्मत से हर्ष ध्वनि के साथ जनप्रतिनिधियों ने मुहर लगाया। अंत में ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत हो या गांव पंचायत विकसीत भारत के रूप में हर कार्य को पूरा कराया जायेगा।
इस मौके पर डीसी मनरेगा आरके चतुर्वेदी, बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, एमएलसी प्रतिनिधि कृष्णा यादव काजू, जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम, प्रधान संघ अध्यक्ष जेपी चौहान, टुनटुन सिंह, सुरेन्द्र यादव, विवेक सिंह,अमरनाथ, मंजू वर्मा, विजय चौहान,मनोज यादव सहित अन्य बीडीसी सदस्य सहित अधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व में दस करोड़ से 407 कार्यो को कराया गया पूर्ण
ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने बताया कि पिछली बार 54 कार्य केन्द्रीय वित्त, 51 कार्य राज्य वित्त और 302 कार्य मनरेगा के तहत करीब दस करोड़ का कराया गया है। इस बार हर सदस्य और प्रधानों के कार्यो को पूरा कराने का प्रयास किया जायेगा।
मनरेगा के तहत कार्य कराने के लिये धन की कोई कमी नही है। जिले में सकलडीहा क्षेत्र पंचायत के माध्यम से सबसे अधिक कार्य व धन खर्च किया गया है। मनरेगा कार्य के लिये जनप्रतिनिधियों का पूर्ण सहयोग किया जायेगा।
आर के चतुर्वेदी डिप्टी कमिश्नर मनरेगा चंदौली।
0 टिप्पणियाँ