सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण के कारण लग रहा है जाम
कंपनी के अधिकारियों के साथ सीओ और तहसीलदार ने किया निरीक्षण
चन्दौली,
सकलडीहा l सकलडीहा में सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य के दौरान सड़कों पर मिट्टी का ढ़ेर रख दिया जाता है। जिसके कारण सुबह से शाम तक जाम की स्थिती होजाती है। इससे आने जाने वाले राहगीर और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती है। शुक्रवार को एसपी डा अनिल कुमार के निर्देश पर सीओ राजेश कुमार राय ने तहसील प्रशासन की संयुक्त तत्वाधान में कंपनी के अधिकारियों केसाथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
चंदौली से सैदपुर सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से चलाया जा रहा है। इस कार्य को इपको कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है। आरोप है कि विभागीय कंपनी के कर्मचारियों द्वारा मनमानी ढ़ग से नाला की खोदाई करने व सड़क पर मिट्टी खोदकर छोड़ दिये जाने से मार्ग अवरूद्ध हो जाता था। आये दिन जाम की समस्या से लोग परेशान है।
फोटो: सकलडीहा में जाम की समस्या को लेकर सीओ राजेश कुमार राय व तहसीलदार अखिलेश कुमार गुप्ता अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए
एसडीएम अनुपम मिश्रा, सीओ राजेश कुमार राय और तहसीलदार अखिलेश कुमार गुप्ता ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और एचआर के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने कंपनी के लोगों को खोदाई के तुरंत बाद मिट्टी हटाने व कस्बा में नाला निर्माण तेजी से कराने का निर्देश दिया।
जिस पर कंपनी के लोगों ने बिजली विभाग की तार को लेकर समस्या बताया। अधिकारियों ने समस्या को दूर कराने का भरोशा दिया। इस मौके पर इपको के एचआर सुधीर चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर संवित दास सहित अन्य मौजूद रहे।
बिजली विभाग की तार और पोल निर्माण कार्य में बाधा
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सड़क के किनारे खोदाई के दौरान मिट्टी उठाने में करंट का डर बना रहता है। दुर्घटना को लेकर कार्य धीमी गति से हो रहा है। बिजली की तार हट जाते तो निर्माण कार्य में तेजी होती। कई बार बताने के बाद भी विभागीय अधिकारी टालमटोल कर रहे है।
0 टिप्पणियाँ