Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों नें किया विरोध प्रदर्शन

चंदौली,
सकलडीहा l चतुर्भुजपुर से अमावल मार्ग लम्बे समय से जर्जर है। बीते एक सप्ताह से चतुर्भुजपुर से अमावल जाने वाली दो सौ मीटर सीसी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप कार्य नही होने व टर्न का निर्माण कराने को लेकर विरोध किया। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी सुदामा यादव ने ग्रामीणों को उचित कार्य कराने का भरोशा देते हुए समझा बुझाकर शांत कराया।

चतुर्भुजपुर कस्बा से अमावल जाने वाली डेढ़ किलोमीटर लम्बा मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 20 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। जिसमें आबादी में वाले क्षेत्र में दो सौ मीटर लम्बा और तीन मीटर चौड़ा सीसी मार्ग बनाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मानक के अनुरूप बगैर गिट्टी और अन्य सामाग्री डाले बगैर सीधे ढ़लाई कराया जा रहा है। जो कुछ दिन बाद ही खराब हो जायेगा।

फोटो: चतुर्भुजपुर अमावल मार्ग निर्माण मानक के अनुरूप नही होने पर विरोध करते ग्रामीणो को समझाते जेई सुदामा यादव

ब्लॉक रोड पर सात सौ मीटर बनेगा सीसी मार्ग
ब्लॉक मुख्यालय मार्ग लम्बे समय से जर्जर है। बरसात में जलभरॉव की स्थिती हो जाती है। विधायक पीएन सिंह यादव और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के पहल पर एक्सीईएन ने सड़क निर्माण की स्वीकृति दे दिया है। जिसमें सात सौ मीटर सीसी मार्ग तीन मीटर चौड़ा और पिच का कार्य किया जायेगा।

 मौके पर कार्य करा रहे मेट को ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप कार्य कराने को बताया। मगर विभागीय कर्मचारी उच्चाधिकारी से बात करने की बात कही। जिसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कार्य को रोकवा दिया। सूचना मिलने पर अवर अभियंता सुदामा यादव ने बताया कि मानक के अनुरूप कार्य कराया जायेगा। किसी प्रकार की शिकायत नही होगा। इस मौके पर विरोध जताने वालों में जोखन यादव, बनारसी विश्वकर्मा, समीर, जुगालू सिंह, हीरा यादव, राजेश यादव, गुड्डू आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ