Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ट्रेनों के इंतजार में शीतलहर भरी ठंड में ठिठुरते रहे यात्री

यात्री हाल में न हीटर और नहीं बनाया गया रैन बसेरा 

सटीक संवाद,चंदौली l
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे में ट्रेनों की बिगड़ी चाल नें शीतलहर भरी पछुआ बयार और हाड़ कपाती ठण्ड में घंटों-घंटों ठिठुरते हुए यात्रियों को इंतजार करने को मजबूर कर दी है l वहीं स्टेशन के यात्री हाल में न ही हीटर की व्यवस्था की गयी है और न ही बाहर में रैन बसेरा बनाया गया है । रविवार देर रात्रि राजधानी और दुरंतो जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी आठ से दस घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची । ट्रेनों की लेट-लतीफी से सबसे अधिक परेशानी दूर दराज से ट्रेन पकड़ने आने वालों को हो रही है ।

फोटो पीडीडीयू यात्री हाल में ट्रेनों का इंतजार करते यात्रीगण 

ट्रेनों की टाइमिंग बताने वाला एप पहले तो ट्रेनों के आने का समय सही दिखा रहा है । बाद में आधा-आधा घंटे की देरी बढ़ती जा रही है । इस तरह यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है । रविवार को अप की ओर जाने वाली सिकंदराबाद दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे, दानापुर एसएमवीटी बेंगलुरू स्पेशल फेयर सवा घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल दस घंटे लेट रही ।

इसी तरह भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस दो घंटे, गया आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस चार घंटे, सिकंदराबाद दानापुर स्पेशल फेयर गंगा पुष्कर स्पेशल नौ घंटे देर से आई । इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली गया गरीब रथ एक्सप्रेस साढ़े 11 घंटे, मगध एक्सप्रेस नौ घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दस घंटे लेट रही।

वहीं कोटा पटना एक्सप्रेस सवा चार घंटे, पंजाब मेल सवा तीन घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस चार घंटे, नेताजी एक्सप्रेस पौने पांच घंटे विलंबित रही। फरक्का साढ़े सात घंटे, बारमेड़ हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही । वहीं दून एक्सप्रेस आठ घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, एसएमवीटी बेंगलुरू दानापुर स्पेशल फेयर साढ़े 11 घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से चली । वहीं ठंड और कोहरे के कारण अप प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस निरस्त रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ